लाइव टीवी

संजय निरूपम बोले-सुशांत केस में ऐसा लगा कि मुंबई और पटना पुलिस में रेस लगी है

Updated Jul 31, 2020 | 23:55 IST

Sanjay Nirupam on Sushant Singh case: कांग्रेस नेता संजय निरूपम का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी में पटना और मुंबई पुलिस में रेस लगी हो।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय निरूपम ने दिया बयान।
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना पुलिस में दर्ज कराई है एफआईआर
  • मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची पटना पुलिस, लोगों के बयान दर्ज किए
  • एससी पहुंची हैं सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती, केस मुंबई शिफ्ट करने की मांग

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ बिहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं बिहार के नेताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज की है। इस बीच जांच के सिलसिले में मुंबई पुहंची बिहार पुलिस के साथ हुए बर्ताव को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सवाल उठाए हैं। निरूपम ने शुक्रवार को कहा कि सुशांत की मौत की जांच के मुद्दे पर बिहार और मुंबई पुलिस जिस तरह का बर्ताव कर रही हैं उसे देखकर भद्दा लग रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुंबई पुलिस ने आज पटना पुलिस को धकियाकर गाड़ी में बिठा दिया। 

'मुंबई-पटना पुलिस का बर्ताव भद्दा लग रहा है'
निरूपम ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'सुशांत सिंह की मृत्यू की जांच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही हैं,वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हों। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जांच नहीं, एक होड़ चल रही है।' सुशांत सिंह के पिता ने अपने बेटे की खुदकुशी मामले में पटना पुलिस में केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में पूछताछ के लिए पटना पुलिस मुंबई पहुंची।

सुशांत के पिता ने पटना पुलिस में दर्ज कराई है एफआईआर
बिहार पुलिस का दावा है कि सुशांत सिंह के खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है। सुशांत के पिता की शिकायत के बाद मुंबई पहुंची पटना पुलिस ने बीते तीन दिनों में मामले से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पटना पुलिस रिया चक्रवती से पूछताछ करने के लिए उसके फ्लैट भी गई लेकिन अभिनेत्री वहां नहीं मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हम लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिया ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है। अदालत का फैसला आ जाने के बाद ही इस मामले में कुछ किया जा सकता है।'

अंकिता लोखंडे ने भी दिया बयान
सुशांत सिंह की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे का कहना है कि सुशांत के अंदर जीवन की बहुत ललक थी और वह कभी यह भरोसा नहीं कर सकती कि उसने अवसाद के कारण आत्महत्या की। सुशांत की 14 जून को मौत के बाद से पहली बार मीडिया के सामने आयी अंकिता ने कहा कि वह बहुत खुशमिजाज इंसान था। उसने कभी सफलता और असफलता से भी खुद को इतना प्रभावित नहीं होने दिया कि वह अवसाद में चला जाए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।