लाइव टीवी

Sukhram : नहीं रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, AIIMS में ली अंतिम सांस 

Updated May 11, 2022 | 07:25 IST

Sukhram News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की अवस्था में निधन हो गया है। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था।

Loading ...
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का हुआ निधन।

Sukhram : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की अवस्था में निधन हो गया है। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था। एम्स में उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से गंभीर हालत में पहुंचे सुखराम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया था। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य नेता उनके स्वास्थ्य की जानकाली ले रहे थे। सोमवार को दिन भर सोशल मीडिया में पंडित सुखराम को लेकर अफवाहें चलती रहीं। 

मोबाइल फोन से कॉल करने वाले पहले व्यक्ति थे सुखराम
सुखराम के बारे में कहा जाता है कि वह भारत में मोबाइल फोन से कॉल करने वाले पहले व्यक्ति थे। इन्हें पंडित जी के नाम से भी जाना जाता था। वह केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में साल 1993 से 1996 तक देश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री रहे। इन्हीं के मंत्री रहते टेलिकॉम सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोला गया। सुखराम हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा सांसद रहे। इन्होंने विधानसभा का चुनाव पांच बार एवं लोकसभा का चुनाव तीन बार जीता। सुखराम हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार की कैबिनेट में भी मंत्री रहे। 

टेलिकॉम घोटाले में सजा हुई
सुखराम के बेटे अनिल अभी मंडी से भाजपा विधायक हैं। सुखराम को 2011 में भ्रष्टाचार के केस में पांच साल की सजा हुई। कांग्रेस नेता का नाम टेलिकॉम घोटाले में आया था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।