लाइव टीवी

Bareilly Accident : बरेली में भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस-कैंटर की टक्कर में 7 की मौत, CM योगी ने दुख जताया

Updated May 31, 2022 | 10:26 IST

Bareilly Road Accident : उत्तर प्रदेश के बरेली मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। फतेहगंज पुलिस स्टेशन इलाके में एक कैंटर और एंबुलेंस के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
बरेली में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की जान गई।

Bareilly Road Accident : उत्तर प्रदेश के बरेली मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। फतेहगंज पुलिस स्टेशन इलाके में एक कैंटर और एंबुलेंस के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

मृतकों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं शामिल
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के चालक को नींद आ रही थी। नींद की झपकी आने के बाद एंबुलेंस डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में जा रही कैंटर से टकरा गई। एंबुलेंस में सवार लोग पीलीभीत के बताए जा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।