लाइव टीवी

PM नरेंद्र मोदी की काशी से शिंजो आबे का था खास नाताः माथे पर तिलक, हाथ में थाल ले तब की थी मां गंगा की आरती, देखें- VIDEO

अभिषेक गुप्ता | Principal Correspondent
Updated Jul 08, 2022 | 17:00 IST

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि आबे उनके प्रिय दोस्तों में से एक थे। वह जब गुजरात के सीएम थे, तब से जापानी नेता को जानते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस में गंगा आरती करते हुए शिंजो आबे। (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री का गोली मारकर कर दिया गया मर्डर
  • चुनावी अभियान के दौरान पूर्व सैनिक ने पीछे से कर दिया था अटैक
  • आबे के निधन पर PM का ऐलान- भारत में नौ जुलाई को राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे बेशक अब इस दुनिया में न हों, पर वे पीएम नरेंद्र मोदी और कई भारतीयों के दिल और यादों में रहेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह हिंदुस्तानी पीएम के अच्छे दोस्त होने के साथ हमारे मुल्क से भी खासा लगाव रखते थे। 

पूर्व पीएम का भारत प्रेम एक बार नहीं बल्कि कई मौकों पर देखने को मिला। फिर चाहे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हो या उनके गृह राज्य गुजरात में। आबे जब-जब भारत आए तब-तब उन्होंने भारत और यहां के नेताओं के साथ अपनी घनिष्ठता का परिचय दिया। यही वजह है कि उनकी हत्या के बाद भारत में शुक्रवार (नौ जुलाई, 2022) को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। 

आबे ने करीब नौ साल में भारत के चार दौरे किए, जिनमें एक दौरा बनारस का भी था। अपनी तीसरी इंडिया यात्रा के दौरान वह पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र आए थे। शहर के दौरे के साथ उन्होंने प्रख्यात और प्राचीन गंगा आरती में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। 

आबे ने तब माथे पर तिलक लगवा और हाथ में थाली ले खुद गंगा मां की आरती उतारी थी। इस दौरान पीएम मोदी और अन्य लोग भी साथ थे। यही नहीं, इस कार्यक्रम के दौरान वह पीएम को अपने फोन से फोटो भी दिखाते देखे गए थे। 

शिंजो आबे से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?:

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।