लाइव टीवी

Sidhu Moose wala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दिल्ली से चंडीगढ़ तक कांग्रेस का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Updated May 30, 2022 | 13:45 IST

Sidhu Moose wala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
मुख्य बातें
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  • दिल्ली में सीएम के घर और चंडीगढ़ में AAP के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
  • मूसेवाला के पिता ने की CBI और NIA जांच की मांग

Sidhu Moose wala: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार इस मामले में घिर गई है। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म हो गई है। हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के ऑफिस और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की सीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी के रविवार को दिए बयान पर भी सफाई मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि पंजाब सरकार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि मामले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से कराएं।

Sidhu Moose Wala Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

मूसेवाला के पिता ने की CBI और NIA जांच की मांग

उधर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भगवंत मान सरकार को कटघरे में रखते हुए कहा कि 16 मार्च को पंजाब में नई सरकार बनी थी और अभी सिर्फ 75 दिन पूरे हुए हैं और इन 75 दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। कल पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई, जो बहुत ही दुखद घटना है।

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में AN-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल, हत्या का नया VIDEO भी सामने आया  

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि ये बहुत ही दुखदायी घटना है। इससे पूरे पंजाब को बहुत बड़ा सदमा लगा है। इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनाकाब किया है। ऐसी घटना दोबारा न घटे इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पुलिस को काम करने देना चाहिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।