लाइव टीवी

Exclusive: 'चन्नी साहब हमारे लीडर हैं, हम उनकी सेवा करते हैं', अवैध खनन के आरोपी इकबाल सिंह का कबूलनामा 

पुलकित नागर | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Dec 17, 2021 | 15:19 IST

Punjab illegal mining news : अवैध खनन के आरोपों पर चैनल के संवाददाता पुलकित नागर ने जब इकबाल सिंह से बात की तो उसने तो पहले अवैध खनन से इंकार किया लेकिन बाद में कहा कि 'चन्नी साहब हमारे लीडर हैं। हम उनको यहां वोट डालते हैं।'

Loading ...
पंजाब में अवैध खनन पर टाइम्स नाउ नवभारत का बड़ा खुलासा।
मुख्य बातें
  • पंजाब में अवैध रेत खनन पर टाइम्स नाउ नवभारत का बड़ा खुलासा
  • सरकार की साठगांठ से सीएम चन्नी के इलाके में चल रहा है अवैध खनन
  • आरोपी इकबाल सिंह ने कबूला कि सीएम चन्नी की सेवा करता है

नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन पर टाइम्स नाउ नवभारत ने बड़ा खुलासा किया है। यहां वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। वन विभाग ने इस अवैध खनन की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन विभाग की चिट्ठी में खनन माफिया इकबाल सिंह का नाम है। चैनल ने जब इकबाल सिंह से बात की तो उसने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री चन्नी का करीबी है। इकबाल सिंह और सीएम चन्नी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले चन्नी इस खनन माफिया से मिले थे। 

अवैध खनन के आरोपी इकबाल सिंह का कबूलनामा

अवैध खनन के आरोपों पर चैनल के संवाददाता पुलकित नागर ने जब इकबाल सिंह से बात की तो उसने तो पहले अवैध खनन से इंकार किया लेकिन बाद में कहा कि 'चन्नी साहब हमारे लीडर हैं। हम उनको यहां वोट डालते हैं। हम उनकी सेवा करते हैं।' जाहिर है कि इकबाल सिंह का सीएम चन्नी से करीबी रिश्ते हैं यह बात अवैध खनन के आरोपी ने खुद स्वीकार की है। 

रिपोर्ट के बाद हरकत में आई पंजाब सरकार, रिपोर्ट मांगी

वहीं, अवैध रेत खनन पर टाइम्स नाउ नवभारत के इस खुलासे को पंजाब सरकार हरकत में आई है। उसने चैनल के इस खुलासे का संज्ञान लिया है। पंजाब सरकार ने इस बारे में डिप्टी कमिश्नर और खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

Times Now नवभारत का खुलासा, पंजाब में CM चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का काला खेल!

पंजाब सरकार द्वारा चैनल के खुलासे को संज्ञान में लिए जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस खुलासे का संज्ञान इसलिए लिया है क्योंकि यह खबर चैनल पर चली है। वहां मौके पर वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है, मौके पर ट्रक खड़े हैं, मशीने लगी हैं, ये चीजें सरकार को दिखाई नहीं देती हैं। 

सिद्धू ने सवाल का जवाब नहीं दिया

अवैध खनन पर जब चैनल ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह आज का मुद्दा नहीं है। सिद्धू ने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। हालांकि, कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने सोनिया गांधी को जो पत्र लिखा था उस पत्र के 13 मुद्दों में एक मुद्दा अवैध खनन का भी था। 

भगवंत मान बोले-राज्य के संसाधनों की लूट हो रही

चैनल के इस खुलासे पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि अवैध खनन अकाली दल की सरकार के समय से चल रहा है। कैप्टन साहब के समय में भी खनन चला। अब सीएम चन्नी के समय भी चल रहा है। यह चन्नी साहब का एरिया है। पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों को लूटा जा रहा है। भगवंत मान ने आरोप लगाया कि अवैध खनन में अकालियों और कांग्रेस की मिलीभगत है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।