लाइव टीवी

तिरंगा यात्रा पर विपक्ष ने BJP से पूछा सवाल, 50 साल तक खुद तिरंगा नहीं फहराने वाले हमें देशभक्ति न सिखाएं 

रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Aug 03, 2022 | 14:17 IST

Tiranga Yatra : टीएमी सांसद ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि इनके हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ से ये महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से की पूजा करते हैं। ये क्या तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
तिरंगा बाइक रैली में शामिल नहीं हुआ विपक्ष।

Tiranga Yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। बाइक रैली से इसकी शुरुआत हुई, जिसे उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार के इस कार्यक्रम में बड़े ही जोर-शोर से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसदों ने हिस्सा लिया। वहीं, विपक्ष ने इसकी आलोचना की है। बाइक तिरंगा रैली में विपक्षी सांसदों के शामिल नहीं होने पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को अगर राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया जाए तो उसे क्या कहा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मोदी जी दिन-रात खादी की बात करते हैं और तिरंगे के लिए कपड़े बाहर से मंगा रहे हैं।'

वहीं, टीएमी सांसद ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि इनके हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ से ये महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से की पूजा करते हैं। ये क्या तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'संसद के अंदर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। संविधान की गला घोटने वाले लोग तिरंगे की दुहाई ना दें।'

सरकार ने की विपक्ष की आलोचना
इससे पहले आज केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के इसमें शामिल नहीं होने पर आलोचना की। उन्होंने कहा, 'विपक्ष के लोगों को भी आमंत्रित किया था। मेरी तरफ से भी पत्र और ईमेल गए थे। विपक्ष के लोगों को भी हिस्सा लेना चाहिए था क्योंकि तिरंगा यात्रा, आजादी का अमृत महोत्सव देश का महोत्सव है। किसी एक पार्टी या सरकार का नहीं है।'

राहुल, प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी बदली डीपी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा लिए तस्वीर डीपी के तौर पर लगाई। कांग्रेस ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि जिन्होंने अपने मुख्यालय पर आजादी के बाद 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे? 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथ में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगाने के बाद ट्वीट किया, 'देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।' पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इसी तस्वीर की डीपी लगाई और कहा, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।'  कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी डीपी के तौर पर यही तस्वीर लगाई गई है। पार्टी ने कहा, 'तिरंगा हमारे दिल में है, लहू बनकर हमारी रगों में है। 31 दिसंबर, 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, 'अब तिरंगा फहरा 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।