लाइव टीवी

सितंबर में मिलेगा कांग्रेस को अपना अगला अध्यक्ष? किसकी होगी ताजपोशी, राहुल-प्रियंका या कोई और

Updated Aug 03, 2022 | 13:52 IST

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के पास कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहा है। अगले महीने संगठन का चुनाव होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसी नेता की ताजपोशी हो जाएगी।

Loading ...

Congress : कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर चर्चा अभी से शुरू हो गई है। अगले महीने सितंबर में संगठन का चुनाव होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी को अपना फुलटाइम अध्यक्ष मिल जाएगा। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक गुट है जो यह मानता है कि अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी एक बार फिर होनी चाहिए तो एक गुट प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं।

दलित चेहरे को आगे कर सकती है कांग्रेस
सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्टी गांधी परिवार की जगह किसी दलित चेहरे को आगे कर चौंका सकती है। बहरहाल, अगले अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में चर्चाओं एवं अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी यदि आगे आते हैं तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 

राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के पास कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहा है। अगले महीने संगठन का चुनाव होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसी नेता की ताजपोशी हो जाएगी। लेकिन अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी का दोबारा अध्यक्ष बनें। हम अपनी भावनाओं से उन्हें वक्त-वक्त पर अवगत कराते रहते हैं।
हमें उम्मीद है कि वह आगे आएंगे और कमान संभालेंगे।

एक धड़ा प्रियंका को इस पद पर देखना चाहता है
कांग्रेस का एक धड़ा ऐसा भी है जो अध्यक्ष पद पर प्रियंका गांधी को देखना चाहता है। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी पार्टी में आम राय नहीं है। एक गुट ऐसा है जो नहीं चाहता कि प्रियंका अध्यक्ष बनें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।