लाइव टीवी

आज का इतिहास, 17 मार्च: दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

Updated Mar 17, 2022 | 00:16 IST

Today History 17 March in Hindi (आज का इतिहास) : देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो हमेशा याद रखी जाएंगी। हरियाणा में आज के दिन दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। 

Loading ...
आज का इतिहास

नई दिल्ली : भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मी बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनो ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

देश दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

763 : अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद का जन्म।
1861 : इटली का एकीकरण।
1920 : बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।
1406 : अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून का जन्म
1957 : फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय का हवाई दुर्घटना में निधन
1961: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म
1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1990 : भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म
1987 : क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1994 : रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय ।
1996 : क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1989 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन
2004 : नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2020 : कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।