लाइव टीवी

Presidential Election 2022: टीआरएस ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दिया अपना समर्थन

Updated Jun 27, 2022 | 09:17 IST

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव।
मुख्य बातें
  • टीआरएस ने यशवंत सिन्हा को दिया अपना समर्थन
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे यशवंत सिन्हा
  • नामांकन के समय केटी रामा राव के साथ टीआरएस के कुछ सांसद भी होंगे शामिल

Presidential Election 2022: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति ने आगामी चुनाव के लिए विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव आज दिल्ली में चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव के साथ टीआरएस के कुछ सांसद भी शामिल होंगे।

टीआरएस ने यशवंत सिन्हा को दिया अपना समर्थन

84 साल के यशवंत सिन्हा सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार तय करने को लेकर विपक्षी दलों की बैठक में केसीआर फिजिकल तौर से मौजूद नहीं थे। सिन्हा ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो किसानों, श्रमिकों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और हाशिए के लोगों के लिए आवाज उठाएंगे।

यशवंत सिन्हा चुने गए विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, अटल सरकार में रहे थे मंत्री, 2018 में छोड़ी BJP

18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति चुनाव

यशवंत सिन्हा ने 1990 से 1991 तक पीएम चंद्रशेखर के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तहत फिर से केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में काम किया। इसके अलावा यशवंत सिन्हा ने जुलाई 2002 से मई 2004 तक विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

मेरा बेटा 'राज धर्म' का पालन करेगा और मैं 'राष्ट्र धर्म' का, BJP सांसद जयंत सिन्हा पर बोले यशवंत सिन्हा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।