लाइव टीवी

Who is Vijay Singla:कौन हैं डॉ. विजय सिंगला? जिन्हें कमीशनखोरी के आरोप में भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट से किया बर्खास्त

Updated May 24, 2022 | 18:25 IST

Who is Punjab Health Minister Vijay Singla: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है, मुख्यमंत्री मान ने साफ संदेश देने का कोशिश की कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading ...

Punjab health minister Vijay Singla sacked: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपनी ही सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला (Vijay Singla) को बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

आरोप है कि विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए हर काम और टेंडर के बदले 1 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कर रहे थे। मान ने पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए थे, जिसे बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।   

कौन हैं विजय सिंगला (Who is Vijay Singla) : 

विजय सिंगला पंजाब की मनसा विधानसभा सीट से आप के विधायक हैं, 2022 में ही उन्होंने चुनाव जीता। 19 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9 मंत्रियों के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इसके बाद सिंगला को पंजाब सरकार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था। 

विजय सिंगला का मानसा रोड पर डेंटल क्लीनिक भी है

विजय सिंगला की उम्र 52 साल है, उन्होंने साल 1992 में पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में ग्रैजुएशन हासिल की उनका पेशा डेंटल सर्जन का है और वो करीब 6.5 करोड़ संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। विजय सिंगला का मानसा रोड पर डेंटल क्लीनिक भी है उनकी पत्नी  बीएएमएस हैं।

विजय सिंगला सिद्धू मूसेवाला को हराकर बने MLA

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी के नेता विजय सिंगला ने कांग्रेस के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को हराया था, मानसा से जीतने और कैबिनेट मंत्री बनने के दो महीने बाद ही उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे।

सिंगला को पद से बर्खास्त कर दिया गया

डॉ. सिंगला पर आरोप है क‍ि वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे इसकी शिकायत जब सीएम भगवंत मान तक पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई बताते हैं कि सिंगला को तलब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती मान ली इसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।