लाइव टीवी

Photos: 'भारत बचाओ रैली' में एक साथ मंच पर नजर आए कांग्रेस के दिग्गज नेता, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

Updated Dec 14, 2019 | 17:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Congress Bharat Bachao Rally: राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम सहित कई कांग्रेस नेताओं ने शनिवार रामलीला मैदान से मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: ANI

कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' नाम से एक विशाल रैली की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को सुनने के लिए यहां भारी भीड़ इकट्ठी हुई। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमला किया। यह, ऐसे समय में हुआ है जब बीजेपी शासित राज्य झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है।

2/ 6
तस्वीर साभार: ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया और आरोप लगाते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की आत्मा को तार- तार कर देगा।

3/ 6
तस्वीर साभार: ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां भाजपा की तरफ से की गई माफी की मांग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका नाम 'राहुल सावरकर' नहीं है, बल्कि राहुल गांधी है और वह कोई भी सच बोलने के लिए किसी तरह की कोई माफी नहीं मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि माफी तो (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को देश से मांगनी चाहिए। राहुल ने यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

5/ 6
तस्वीर साभार: ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी क्योंकि विकास हो रहा था। आज बीजेपी की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है। महंगाई बढ़ रही है। छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं।'

6/ 6
तस्वीर साभार: ANI

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस रैली का आयोजन केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को दर्शाने के मकसद से किया गया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।