लाइव टीवी

Expansion of Nitish cabinet : नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार, राजद, जद-यू से ये चेहरे बन सकते हैं मंत्री 

Updated Aug 16, 2022 | 08:38 IST

Expansion of Nitish cabinet : राजद कोटे से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनीता देवी, कुमार सर्वजीत, सुधाकर सिंह, अख्तरुल इस्लाम साहीन को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • गत 10 अगस्त को नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के सीएम बने
  • राजद से डिप्टी सीएम पद पर तेजस्वी यादव ने ली शपथ
  • कैबिनेट में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मिल सकती है जगह

Expansion of Nitish cabinet : बिहार में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच राजद एवं जद-यू कोटे से जिन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, उनके बारे में सूत्रों ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया है। सूत्रों का कहना है कि जद-यू से वीजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, जमा खान, लेसी सिंह, मदन साहनी, जयंत राज और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। राजद कोटे से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनीता देवी, कुमार सर्वजीत, सुधाकर सिंह, अख्तरुल इस्लाम साहीन को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

राजद से तेजस्वी यादव बने हैं डीप्टी सीएम
कांग्रेस से अफाक आलम, मुरारी गौतम, मांझी की पार्टी हम से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। गत नौ अगस्त को नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन से अलग हो गए। अगले दिन 10 राजद एवं अन्य विपक्षी दलों के समर्थन से उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाई। नीतीश एक बार फिर सीएम बने जबकि तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई गई। गठबंधन तोड़ने पर भाजपा ने नीतीश पर जनादेश के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। राजद के साथ नीतीश के जाने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों ने कई वजहें बताई हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।