लाइव टीवी

Kabul से 89 लोगों को लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान, फ्लाइट के अंदर लगे 'भारत माता की जय' के नारे

Updated Aug 22, 2021 | 10:31 IST

अफगानिस्तान में फंसे 87 लोगों को लेकर शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा। जिन लोगों को भारत लाया गया है उसमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल रहे।

Loading ...
मुख्य बातें
  • काबुल से ताजिकिस्तान होते हुए भारत पहुंचे 89 लोग
  • एयर इंडिया के विशेष विमान से हुई वापसी, दो नेपाली नागरिक भी शामिल
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने ट्टीट कर दी इस बात की जानकारी

नई दिल्ली: अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सरकार द्वारा बड़ी संख्या में वहां रह रहे भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी कराई जा रही है। शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान 89 लोगों को लेकर ताजिकिस्तान से होते हुए राजधानी दिल्ली पहुंचा। इन लोगों में दो नेपाली नागरिक भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विमान में चढ़ने के बाद लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

300 लोगों की स्वदेश वापसी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत के निकासी अभियान के तहत रविवार तक करीब 300 भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से स्वदेश लाए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, 80 से अधिक भारतीयों को शनिवार को काबुल से भारतीय वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे ले जाया गया और समूह को रविवार तड़के मध्य एशियाई शहर से एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली वापस लाया जाएगा।

तेजी से हो रहा है तालिबान का कब्जा
आपको बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है। अमेरिका की मदद से करीब 200 भारतीयों को निकालने के मिशन को अंजाम दिया गया। इन लोगों की वापसी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अब ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।