लाइव टीवी

Rashtravad: राफेल पर कांग्रेस के कितने खेल? राफेल डील में कांग्रेस ने कितना कमीशन लिया?

Updated Nov 09, 2021 | 18:02 IST

Rashtravad: राफेल डील में नए खुलासे से सवाल उठ रहे हैं कि राफेल पर कांग्रेस के कितने खेल हैं? राफेल डील में कांग्रेस ने कितना कमीशन लिया? आखिर 65 करोड़ की घूसखोरी का सच क्या है? और कमीशन के आरोपों पर कांग्रेस कब जवाब देगी?

Loading ...

भारत-फ्रांस के बीच हुई राफेल लड़ाकू विमानों की डील में भ्रष्टाचार का नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा फ्रांस के पोर्टल मीडियापार्ट ने किया है। मीडियापार्ट ने 10 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी है, जिसके मुताबिक 2007 से 2012 के बीच यूपीए सरकार के दौरान डील फाइनल करने की एवज में करोड़ों की घूस दी गई। सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने कल इस खबर को आपके सामने रखा। हमने मीडियापार्ट की पूरी रिपोर्ट को आपको दिखाया। ये भी बताया कि उस रिपोर्ट में क्या क्या खुलासे हुए हैं, जिसके बाद आज इस खुलासे पर सियासत तेज है। सबसे पहले आपको ये जानना  जरूरी है कि मीडिया पोर्ट ने वो कौन से पांच खुलासे किए हैं।

पहला खुलासा
राफेल डील पूरा करने के लिए घूस
यूपीए के वक्त डील 
बाद में मोदी सरकार ने बदला

दूसरा खुलासा
नकली इनवॉइस बनाकर 65 करोड़ की रिश्वत 

तीसरा खुलासा
65 करोड़ सुशेन गुप्ता नाम के शख्स की शेल कंपनियों को दिए 
इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीस नाम की एक कंपनी का नाम 
कंपनी को 2007 से 2012 के बीच दसॉ से 7.5 मिलियन यूरो मिले 

चौथा खुलासा
मॉरिशस सरकार ने 11 अक्टूबर 2018 को CBI को दस्तावेज सौंपे
CBI ने ईडी से भी दस्तावेज साझा किए 
अक्टूबर 2018 से ही CBI-ED को इसकी जानकारी 
भारतीय एजेंसियों ने इस मामले में जांच शुरू नहीं की

पांचवा खुलासा
2001 में सुशेन गुप्ता डील से जुड़ा
बिचौलिए के तौर पर हायर किया गया

इस खुलासे के बाद आज बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस कमीशन पार्टी है। खुलासे के बाद कांग्रेस इस पर कोई साफ जवाब तो नहीं दे पाई लेकिन उल्टा मोदी सरकार पर ही सवाल उठाने लग गई। इसी राफेल डील पर साल 2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया। पीएम मोदी को चौकीदार चोर है तक कहा। लेकिन इस खुलासे के बाद अब कांग्रेस को जवाब देते नहीं बन रहा है हालांकि राहुल गांधी ट्वीट कर रहे हैं और केंद्र सरकार को ही भ्रष्ट बता रहे हैं। 

ऐसे में सवाल हैं
 
राफेल पर कांग्रेस के कितने खेल?
राफेल डील में कांग्रेस के कमीशन का सच क्या?
65 करोड़ की घूसखोरी का सच क्या?
कमीशन के आरोपों पर कब जवाब देगी कांग्रेस?
कांग्रेस के घोटालों की लिस्ट कितनी लंबी?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।