लाइव टीवी

Rashtravad: 2024 में नरेंद्र मोदी को रोक पाएंगे नीतीश कुमार, पीएम पद के कितने दावेदार?

Updated Aug 10, 2022 | 18:50 IST

Rashtravad: नीतीश कुमार ने बिहार में महाठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद स्पष्ट कर दिया कि बिहार तो ट्रेलर है 2024 में दिल्ली में वो असली पिक्चर दिखाएंगे। अब सवाल ये है कि 2024 में पीएम पद के कितने दावेदार हैं?

Loading ...

Rashtravad: राष्ट्रवाद में आज बात 2024 में होने वाली सियासी जंग की, जिसका ऐलान नीतीश कुमार ने आज कर दिया। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कल उन्होंने JDU-BJP की सरकार का इस्तीफा दिया था, आज 7 पार्टियों के समर्थन वाले गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ ले ली। नीतीश कुमार के बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मीडिया के सामन आए तो उन्होंने क्लियर कर दिया, कि बिहार तो ट्रेलर है। 2024 में दिल्ली में वो असली पिक्चर दिखाना चाहते हैं। जो बात उनके मन में थी वो जुबान पर आई गई। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो 2014 में आए थे क्या वो 2024 में आ पाएंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट होने के लिए भी कहा। सीएम नीतीश ने कहा कि हमें किसी पर कुछ नहीं कहना है। हम किसी चीज के उम्मीदवार, किसी के दावेदार नहीं लेकिन इतना तो जरूर कह दीजिए ना कि जो 2014 में आए है वो 2024 के आगे रह पाएंगे कि नहीं रह पाएंगे।  वो अपना समझें। 

जो बात नीतीश कह रहे हैं वही बात आज शरद पवार ने भी कह दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है। सुनिए एक बार शरद पवार ने क्या कहा। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल में अपने संबोधन में कहा था कि क्षेत्रीय दलों का कोई भविष्य नहीं है और उनका अस्तित्व नहीं रहेगा। इस बयान से एक बात तो स्पष्ट है कि भाजपा अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है, जो नीतीश कुमार की भी शिकायत है। 

अब सवाल ये है कि 2024 में पीएम पद के कितने दावेदार हैं?

एक ओर तो नरेंद्र मोदी हैं ही, बीजेपी में उनके नाम पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। दूसरी ओर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, के. चंद्रशेखर राव, अरविंद केजरीवाल, शरद पवार और नीतीश कुमार। ये सब हैं। विपक्ष में पीएम पद के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। नीतीश कुमार कह रहे हैं 2024 में दिल्ली में खेल करेंगे। लेकिन सवाल ये है कि उनसे ज्यादा ताकतवर आरजेडी 2024 में नीतीश कुमार के लिए वो सब करने के लिए तैयार होगी। जिससे नीतीश विपक्ष का चेहरा बन पाएं। हालांकि अभी तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है वही होगा।

इधर नीतीश कुमार दिल्ली में नरेंद्र मोदी को चैलेंज देने की बात कर रहे हैं तो कल तक चुप रहने वाले बीजेपी नेता आज खुल कर नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बीजेपी ने नीतीश कुमार को हीरो बनाया था। 

सवाल है कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि जो 2014 में आए थे वो क्या वो 2024 में आ पाएंगे। बीजेपी को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होने के लिए कहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वो ऐसा कर पाएंगे। इसे समझने के लिए 2014 के आंकड़े देखते हैं जब नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों अलग-अलग चुनाव में थे।

बीजेपी को 30% वोट मिले, 22 सीटों पर जीत
जेडीयू को 16% वोट मिले,  2 सीटों पर जीत
आरजेडी को 20% वोट मिले, 4 सीटों पर जीत
कांग्रेस को 9% वोट मिले, 2 सीटों पर जीत
एलजेपी को 6% वोट मिले, 6 सीटों पर जीत
आरएलएसपी को 4 सीटों पर जीत मिली थी

2024 जीतने के लिए बिहार जीतना जरूरी है इसलिए समझ लीजिए कि बिहार में किसी पार्टी के साथ किस समुदाय का वोट बैंक है

नीतीश का कोर वोटर में

कुर्मी समुदाय- 4%
पसमांदा- 8-10%  (नीतीश-आरजेडी में बंटवारा)
महादलित - 8-10%

RJD के कोर वोटर में

यादव समुदाय- 14%
मुस्लिम- 15%  (नीतीश-आरजेडी में बंटवारा)

BJP के कोर वोटर में

सवर्ण- 22%
अति पिछड़े- 10%      
कुशवाहा समुदाय-5% (नीतीश-बीजेपी में बंटवारा)    

LJP के कोर वोटर में

दलित-6%

अब आज के सवाल

2024 में दिल्ली में नरेंद्र मोदी को रोक पाएंगे नीतीश कुमार ?
क्या 2024 में विपक्ष नीतीश कुमार के अपने नेता बनाऐगा ?
क्या बीजेपी सहयोगी पार्टियों को खत्म कर रही ?  
क्या नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट होगा ?
- 2024 में मोदी Vs विपक्ष का चेहरा कौन होगा ? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।