लाइव टीवी

नवभारत नवनिर्माण मंच पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने दिया राजनीति का योगमंत्र

Updated Sep 15, 2021 | 13:02 IST |

टाइम्स नाउ नवभारत 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

Loading ...
मुख्य बातें
  • 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर हर क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं।
  • योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी यहां आकर बेबाकी से कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
  • योग गुरु उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी खुलकर बोले।

टाइम्स नाउ नवभारत के 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर हर क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं। इस मंच पर योग गुरु स्वामी रामदेव भी शामिल हुए। उन्होंने अपने अंदाज में बेबाकी से कई बातें कहीं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर योग गुरु ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी मेरे अनुज हैं और अखिलेश यादव तो मेरे बालक की  तरह हैं और मायावती जी हमारी बहन जी हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि ओबीसी खांड में पानी  डालने के लिए आ गया है। यहां की सियासत के बारे में क्या कहा जाए। यहां एक प्रकार की खिचड़ी पक रही है। 

उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी राजनीति चलाएं लेकिन सबको मिलकर देश बनाना है। केवल सत्ता पक्ष से राजनीति नहीं चलती है। पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर उत्तर प्रदेश को बनाना होगा। चाहे वो शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, संगीत हो, यहां की कृषि हो, यहां के उद्योग हो। देश एक पक्ष से आगे नहीं बढ़ता है। देश विविधता के साथ आगे बढ़ता है।

मैं कृषि, इंडस्ट्री से लेकर शिक्षा और सर्वहारा समाज पर बात करता हूं। उन्होंने कहा कि मैने जातियों और मजहबों को कभी भी सीढ़ियां नहीं बनाया। बैसाखी नहीं बनाया। हमें सभी जातियों और मजहबों का समान रूप से सत्कार करना है। लेकिन अपने स्वधर्म से, राष्ट्र धर्म से, अपने सेवा धर्म से, कर्तव्य धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए। आज का यही संदेश होगा। मुझे लगता है कि आपके नवभारत नवनिर्माण से विकास की नई आधारशिलाएं रखी जाएंगी। नए-नए विकास के आयाम चढ़े जाएं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।