लाइव टीवी

मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर बता रही BJP, करौली में महामंत्री संगठन ने किया जनसंपर्क

Updated Jun 23, 2022 | 18:22 IST

Rajasthan News : प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारी विशेष संपर्क अभियान के तहत अलग अलग जिलों में प्रवास कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस समय करौली जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने ने करौली (नगर), टोडाभीम व  बालाजी मण्डल में जनसंपर्क कर मोदी सरकार के 8 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में आमजन को अवगत कराया।

Loading ...
राजस्थान में भाजपा का जनसंपर्क अभियान।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से बीजेपी “8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के” का संदेश लेकर आम जनता के बीच जा रही है। राजस्थान में चुंकि अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है और बीजेपी हर हाल में गहलोत सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। इसलिए राजस्थान में इस अभियान पर खासा जोर है।

प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारी विशेष संपर्क अभियान के तहत अलग अलग जिलों में प्रवास कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस समय करौली जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने ने करौली (नगर), टोडाभीम व  बालाजी मण्डल में जनसंपर्क कर मोदी सरकार के 8 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में आमजन को अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक बांटे और लोगों को बताया कि भाजपा सरकार “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास” की नीति पर काम करती है।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अपने प्रवास के दौरान इन मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ली और सभी को इस अभियान में जुटने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि आम जन तक मोदी सरकार के आठ वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को पहुंचाने का काम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को करना है। मोदी सरकार के आठ वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखना है।

पाली में प्रदेश अध्यक्ष ने किया जन संपर्क
बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने फालना (पाली) में जनसंपर्क कर मोदी सरकार की 8 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आमजन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का उत्साह देखने लायक था, मोदी सरकार के कार्यों से जनमानस में संतुष्टि और भविष्य में सशक्त भारत निर्माण के प्रति पूरी आशा दिखी।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।