लाइव टीवी

Jaipur: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, सगाई तोड़ने पर गुस्साए लड़के वालों ने काट दी लड़की के काका की नाक

Updated Aug 13, 2022 | 21:03 IST

Jaipur News: बाड़मेर जिले में लड़की वालों की तरफ से सगाई तोड़ने से भड़के लड़के वालों ने लड़की के काका पर जानलेवा हमला बोल दिया और चाकू से उनकी नाक काटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
राजस्‍थान में सगाई तोड़ने पर लड़की पक्ष पर जानलेवा हमला
मुख्य बातें
  • आरोपी लगातार दे रहे थे पीड़ित परिवार को धमकी
  • शिकायत के बाद एसपी ने आरोपियों को कर रखा था पाबंद
  • पुलिस ने 10 के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को किया गिरफ्तार

Jaipur News: बाड़मेर जिले के शिव थाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की वालों की तरफ से सगाई तोड़ने से भड़के लड़के वालों ने लड़की के काका पर जानलेवा हमला बोल दिया और चाकू से उनकी नाक काटकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैला गई। पीड़ित के भतीजे की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर बाड़मेर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शिव थाना क्षेत्र स्थित नागणासर झांफली कला गांव निवासी मदन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्‍होंने लड़के पक्ष वालों के साथ अपनी चचेरी बहन की सगाई तोड़ ली थी। जिससे लड़के वाले नाराज थे और परिवार को आए दिन जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। कुछ समय पूर्व पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत बाड़मेर एसपी से भी की जिसके बाद एसपी ने आरोपियों को पाबंद किया था। लेकिन पुलिस से बेखौफ आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया।

अकेला पाकर आरोपियों ने बोल दिया धावा

मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके काका कमल सिंह सुबह करीब 6 बजे घर से बाहर निकले थे, तभी रास्ते में सुवाला गांव निवासी सुरसिंह, प्रभुसिंह, चुतर सिंह, हुकम सिंह, रेवंत सिंह, कस्तूर सिंह, मांगसिंह, शैतान सिंह, सोहन सिंह, तगसिंह ने हथियारों से लैस होकर कमल सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले जमकर पीटा और फिर धारदार हथियार से वार कर कमल सिंह की नाक काटकर अपने साथ ले गए। शोर शराबा सुनकर जब तक मैं और मेरा भाई मनोहर सिंह वहां पहुंचे तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे। जिसके बाद घायल काका को उपचार के लिए शिव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अहमदाबाद गुजरात रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि आरोपी अभी फरार हैं।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।