लाइव टीवी

Jaipur Crime: जयपुर में पति ने ही किया पत्नी पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर किया घायल, जानिए पूरा मामला

Updated May 30, 2022 | 11:29 IST

Jaipur Crime: जयपुर में पति के पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपने ससुराल पहुंच कर सो रही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के चिल्लाने पर परिवार वालों ने आरोपी पति पकड़ना चाहा लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जयपुर में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पत्नी घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • ससुराल पहुंच कर पति ने की पत्नी की हत्या की कोशिश
  • पत्नी ने कहा, किसी अन्य लड़की के साथ है पति का अफेयर
  • आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Jaipur Crime: जयपुर में हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला चित्रकूट नगर थाना इलाके का है। पति ने ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। पत्नी अपने मायके आई हुई थी। रात में अपनी मां के साथ सो रही थी, उसी दौरान पति ने घर में घुसकर उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चिल्लाने पर परिवार के लोग जग गए और हमलावर पति को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा।    

घटना में घायल महिला को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महिला को गले और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। चित्रकूट नगर थाने में पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पति ने दी धमकी, तुझे और तेरे परिवार को मार दुंगा

पुलिस ने बताया कि, टीचर कॉलोनी डीसीएम निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 28 मई की रात वह अपनी मां के साथ कमरे के बाहर सो रही थी। रात करीब 2 बजे उसका पति राकेश उसकी हत्या के लिए घर में घुसा। सोते समय चाकू से उसके गले पर वार किया। नींद खुलते ही पति राजेश को देखकर चिल्लाई तो दूसरा वार कंधे पर किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पापा जाग गए, पीड़िता को खून से लथपथ देखकर हमलावर पति राजेश को पकड़ने भागे। राजेश को पकड़ने पर वह धक्का देकर दीवार फांदकर घर से बाहर निकल गया। जाते समय धमकी दी कि, तुझे और तेरे परिवार को जाने से मार दूंगा।

पीड़िता हफ्तेभर पहले आई थी मायके

मिली जानकारी के अनुसार, खून से लथपथ हालत में पीड़िता को उसके पिता ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसको इलाज के लिए भर्ती किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, फरवरी 2014 में उसकी शादी रेवाड़ी हरियाणा निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। राकेश किसी अन्य लड़की से संपर्क में है। लड़की से अफेयर के चलते राकेश उससे क्रुरता से पेश आता है और परेशान करता है। इसी कारण करीब हफ्तेभर पहले वह अपने मायके आ गई थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।