लाइव टीवी

Rajasthan Crime News: कलयुगी मां ने 3 माह की बेटी को दीवार पे दे मारा, मासूम की मौत

Updated Jun 21, 2022 | 13:36 IST

Rajasthan Crime News: गहने देने के लिए महिला के पति ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपनी तीन माह की नवजात बेटी को दीवार से भिड़ा दिया। इसके बाद गंभीर घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इधर, पति कृष्ण कुमार ने बेटी की हत्या को लेकर पत्नी के खिलाफ मनियां थाने में मामला दर्ज करवा दिया।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
महिला ने अपनी तीन माह की बेटी की हत्या कर डाली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • प्रदेश में मां-बेटी के रिश्ते को ग्रहण लगाने की एक घटना
  • मामूली विवाद में महिला ने अपनी तीन माह की बेटी की हत्या कर डाली
  • गहनों को पहनने के लिए मांगने का पति के साथ हुआ विवाद

Rajsthan Crime News: घरेलू विवाद के चलते प्रदेश में मां-बेटी के रिश्ते को ग्रहण लगाने की एक घटना सामने आई है। जिसमें एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को ही मार डाला। पति से पहनने के लिए गहने मांगे, मना करने के मामूली विवाद में महिला ने अपनी तीन माह की बेटी की हत्या कर डाली। मामला प्रदेश के धोलपुर जनपद के मनियां क्षेत्र का है। दरअसल हुआ यूं कि गत 16 जून को शादी में मिले गहनों को पहनने के लिए मांगने का विवाद महिला के पति के साथ हुआ।

गहने देने के लिए महिला के पति ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपनी तीन माह की नवजात बेटी को दीवार से भिड़ा दिया। इसके बाद गंभीर घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इधर, पति कृष्ण कुमार ने बेटी की हत्या को लेकर पत्नी के खिलाफ मनियां थाने में मामला दर्ज करवा दिया।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। 

ऐसे बढ़ा मामला, मासूम की मौत के बाद थमा

घटना को लेकर मनियां थाने के एसएचओ सुमन कुमार ने बताया कि आगरा जनपद के गांव लादूखेड़ा निवासी आरोपी महिला चंचल (28) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व धौलपुर इलाके के गांव भूरा सुंदरपुरा के रहने वाले कृष्ण कुमार से हुई थी। शादी में मिले स्वर्णाभूषणों को लेकर 16 जून को आरोपी महिला का पति से झगड़ा हुआ। महिला ने जब पति से गहने मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। एसएचओ ने बताया  काफी देर चले झगड़े के बाद पति ने हार मानते हुए महिला को गहने दे भी दिए। मगर खून की प्यासी आरोपी का गुस्सा इतन उफान पर था कि अपनी गोद में बैठी तीन महिने की बेटी शिल्पी को जोर से दीवार से भिड़ा दिया। इसके बाद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।