लाइव टीवी

Jaipur Street Dog: जयपुर में मासूम पर फिर डॉग अटैक, 40 जगह से नोंच डाला, सदमे में नौ साल का बच्चा

Updated May 27, 2022 | 15:18 IST

Jaipur Street Dog: जयपुर में एक बार फिर से डॉग अटैक का मामला सामने आया है। यहां नौ साल का एक बच्चा घर से बाहर क्या निकला आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर डाला। कुछ राहगीरों ने बच्चे की मदद की। वहीं लोगों का कहना है कि, क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। लेकिन नगर निगम ध्यान नहीं देता।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • छह कुत्तों के झुंड ने एक साथ किया हमला
  • जयपुर की पत्रकार कॉलोनी के पास राधा निकुज की घटना
  • बच्चे को करवाया गया अस्पताल में भर्ती

Jaipur Street Dog: जयपुर में एक बार फिर से डॉग अटैक का मामला सामने आया है। इस बार आवारा कुत्तों का शिकार बना नौ साल का एक बच्चा। छह कुत्तों के इस झुंड ने बच्चे को घेर कर उसपर हमला कर डाला। दहशत, दर्द से सहमा बच्चा मदद के लिए चिल्लाया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोग देवदूत बनकर पहुंचे और बच्चे को बचा लिया। 

हालांकि इस मासूम के कोमल शरीर को कुत्तों ने 40 से भी ज्यादा जगह से नोंच डाला। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरी ओर घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

बचने की कोशिश करता रहा दक्ष 

जानकारी के अनुसार, घटना 19 मई को पत्रकार कॉलोनी के पास राधा निकुंज सी ब्लॉक में सामने आई। यहां जितेन्द्र मिश्रा का नौ वर्षीय बेटा दक्ष इस हमले का शिकार हुआ। दक्ष दोपहर करीब ढाई बजे खेलने के दौरान घर से बाहर निकल गया था। इसी दौरान छह कुत्तों के झुंड ने दक्ष पर एक साथ हमला कर दिया। हमले से सहमा दक्ष भागते हुए बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे करीब 40 जगह से नोंच डाला। इसी दौरान वहां से दो महिलाएं गुजर रही थीं, उन्होंने बच्चे की मदद की और कुत्तों को भगाया। वहां से गुजर रहे दो बच्चों ने भी उनकी मदद की। इस हमले के बाद दक्ष के परिवार को सूचना दी गई और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। दक्ष की हालत अब सही है, लेकिन उसके दिल में आज भी दहशत है। 

लोग मदद नहीं करते तो न जाने क्या होता 

वहीं दक्ष के पिता जितेन्द्र का कहना है कि, समय पर लोगों ने बेटे की मदद कर दी, नहीं तो पता नहीं क्या होता हमारे बच्चे के साथ। आरोप है कि, कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। पहले भी ये कुत्ते दो बच्चों पर हमला कर चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम चेता नहीं है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।