लाइव टीवी

Jaipur Murder Mystery: जयपुर में सीनियर सिटीजन का मर्डर, आरोपी बाहर लगा गया ताला, बदबू आने पर खुला राज

Updated May 13, 2022 | 21:37 IST

Jaipur Murder Mystery: जयपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसी के घर में मिला। बुजुर्ग महिला की हत्या गला रेत कर की गई थी। वहीं आरोपी घर पर बाहर से ताला लगा गया। सुबह घर से तेज बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पूरा मामला खुला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
बुजुर्ग की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या
  • सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
  • पुलिस की शक की सुई किसी परिचित की ओर

Jaipur Murder Mystery: जयपुर में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। शहर के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या की गई। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में बाहर से ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो महिला का शव अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा था। शव की हालात देख पुलिस का मानना है कि यह शव करीब दो दिन पुराना है। 

पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की बड़ोदिया बस्ती में 67 वर्षीय शारदा देवी अकेली ही रहती थीं। उनके पति ​सेवानिवृत शिक्षक थे, जिनकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि शारदा देवी पिछले दो दिनों से नजर नहीं आई थीं, लेकिन क्योंकि घर पर बाहर से ताला लगा था तो उन्हें लगा वह शहर से बाहर गई हुई हैं। आज सुबह पड़ोसियों को जब घर से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें किसी अनिष्ट की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस का शक परिचित की ओर 

पुलिस को शारदा देवी के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो शारदा शर्मा का शव पड़ा था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार घर का बाकी का सामान व्यवस्थित था। कुछ भी बिखरा हुआ नहीं था। ऐसे में यह साफ है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। साथ ही घर पर ताला लगा होने के कारण पुलिस को शक है कि हत्या में किसी परिचित का हाथ है।

फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य ए​कत्रित किए

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य ए​कत्रित किए हैं। साथ ही पुलिस आस—पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मृतिका के परिजनों और रिश्तेदारों की भी जानकारी नहीं है। वो भी जुटाई जा रही है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।