लाइव टीवी

Kanpur Pink Auto: कानपुर की महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शहर में चलेंगे पिंक ऑटो, पहले चरण में सौ परमिट को हरी झंडी

Updated Sep 07, 2022 | 23:09 IST

Kanpur Pink Auto: कानपुर शहर की सड़कों पर जल्द महिलाएं पिंक ऑटो में सफर कराती नजर आएंगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिंक ऑटो को हरी झंडी मिल गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर की महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर
मुख्य बातें
  • कानपुर की सड़कों पर दौड़ेंगे पिंक ऑटो, जल्द महिलाएं करेंगी सफर
  • बैठक में पिंक ऑटो को हरी झंडी मिली
  • सड़कों पर जल्द महिलाएं पिंक ऑटो चलाती नजर आएंगी

Kanpur Pink Auto: कानपुर की महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर में महिलाएं जल्द पिंक ऑटो में सफर कराते हुए नजर आने वाली हैं। संभागीय परिवहन प्राधिकारण (आरटीए) की मंगलवार को मंडलायुक्त राजशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पिंक ऑटो चलाने को हरी झंडी दी गई। पहले चरण में 100 परमिट जारी होंगे, इन ऑटो में महिलाएं ही सफर करेंगी। घाटमपुर और शिवराजपुर में सीएनजी टेंपो-ऑटो के परमिट जारी करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। यहां पर अभी डीजल ऑटो रफ्तार भरते हैं। सीएनजी पंप खुलने के बाद इन्हें परमिट जारी किए जाएंगे। तीन नए सीएनजी और एलपीजी किट रिट्रोफिटमेंट सेंटरों और नौ कॉमन कैरियरों (बस ट्रांसपोर्ट एजेंसी) को मान्यता दी गई। 

पिंक ऑटो को परमिट जारी करने के लिए एसीएम छह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। इसमें ट्रैफिक, महिला कल्याण और परिवहन विभाग के एआरटीओ होंगे। कमेटी आवेदनों पर योग्य महिला आवेदकों का चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए करेगी। निजी बस ऑपरेटरों के कोरोना काल की वजह से परमिट नवीनीकरण में हुई देरी पर आवेदनों पर नरमी बरतते हुए उन्हें छूट मिलेगी। 

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे नए परमिट

साथ ही शहर में छोटी सिटी बसों के बजाय 42 सीटर बसों को चलाने पर सहमति बनी है। दूसरी ओर, घाटमपुर, शिवराजपुर से सीएनजी टेंपो-ऑटो के नए परमिट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। बशर्ते पहले उन लोगों को वरीयता मिलेगी, जिनके पास डीजल टेंपो, ऑटो के परमिट हैं। इसके बाद रूट की क्षमता का आकलन करके नए परमिट जारी किए जाएंगे। बैठक में तय हुआ है कि इलेक्ट्रिक बसों के परमिट आमजन भी ले पाएंगे। इस पर भी सहमति बनी है। अभी कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के तहत 80 बसें चलाई जा रही हैं।

मेट्रो कॉरपोरेशन ने काम को गति देने के लिए पुराने रास्तों पर बैरिकेडिंग की 

वहीं, झकरकटी बस अड्डे के मेन गेट यानी कि जीटी रोड से प्लेटफार्मों तक बसें हिचकोलें खाते हुए अब नहीं दिखाई देंगी। मेट्रो कारपोरेशन ने टू लेन संपर्क मार्ग प्लेटफार्मों तक निर्माण करा दिया है। वहीं, मेट्रो कॉरपोरेशन ने काम को गति देने के लिए पुराने रास्तों पर बैरिकेडिंग की है। इस पर रोडवेज प्रबंधन ने आपत्ति जताई तो काम रूकवा दिया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय से इंजीनियर आकर स्थलीय निरीक्षण कर मानचित्र देखेंगे। इसके बाद आगे एक्शन लिया जाएगा। इस मीटिंग में एडीएम सिटी अतुल कुमार, परिवहन उपायुक्त विजय कुमार ,आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह शामिल हुए।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।