लाइव टीवी

Kanpur: 'बिकरू कांड' वाले अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की मां ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, टिकट मिलने की चर्चा,भड़के शहीदों के परिजन

Updated Jan 27, 2022 | 10:19 IST

khushi dubey mother may Join Congress: बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे की मां कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ सकती हैं ऐसी चर्चायें सामने आ रही हैं।

Loading ...
खुशी दुबे की मां की प्रियंका से मुलाकात,टिकट मिलने की चर्चा

Khushi Dubey mother met priyanka gandhi: कानपुर के बिकरु कांड मामले (Kanpur bikru kand) में जेल में बंद खुशी दुबे की मां (khushi dubey mother) कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के साथ खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) की दिल्ली में मुलाकात हुई है, खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों की आने वाली लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की जा सकती है।

बहुचर्चित बिकरू कांड  में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के राइट हैंड अमर दुबे की सास और जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संग मुलाकात के बाद खबरें आ रही हैं कि वो कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

शहीद पुलिस वालों के परिजन भड़क गए हैं

वहीं इन खबरों के बाद बिकरू कांड में शहीद पुलिस वालों के परिजन भड़क गए हैं उनका कहना है कि ये शहीदों का अपमान है, इस जज्ञन्य कांड में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अमर दुबे की सास को टिकट देना शर्मनाक बात है यदि कांग्रेस पार्टी या फिर कोई भी अन्य पार्टी अपराधी की मां को टिकट देती हैं तो शहीदों का अपमान होगा। 

समाजवादी पार्टी तरफ से चुनाव में टिकट का ऑफर दिया गया?

वहीं चर्चायें ये भी हैं कि खुशी दुबे की मां को समाजवादी पार्टी तरफ से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का ऑफर दिया गया है सपा ने उन्हें कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा सीट से पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था ऐसा कहा जा रहा है। खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता जेल में बंद अपनी बेटी बाहर निकालना है।

बिकरु गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर दुर्दांत विकास दुबे और साथियों ने किया था हमला

गौर हो कि 2 जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर दुर्दांत विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था जिसमें तत्कालीन सीओ बिल्हौर सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी  जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में दुर्दांत विकास दुबे सहित छह लोग मारे गए और तमाम लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

शादी तुरंत बाद ही एनकाउंटर में मारा गया था अमर दुबे

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में पुलिस ने विकास दुबे, अमर दुबे समेत पांच आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जिस समय अमर का एनकाउंटर हुआ था, उससे सात दिन पहले ही उसकी शादी खुशी दुबे से हुई थी पुलिस ने खुशी दुबे को भी बिकरू कांड में आरोपी बनाया था पुलिस ने खुशी दुबे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।