लाइव टीवी

Kanpur Roadways: होली पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कानपुर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Kanpur Roadways will run additional buses for passengers on Holi
Updated Mar 08, 2022 | 09:46 IST

कानपुर परिवहन ने होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर से विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसें बढ़ाए जाने का फैसला लिया है। यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते कानपुर परिवहन ने रोड मैप तैयार कर लिया है। होली में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानपुर रोडवेज अलग-अलग शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है। चुनाव के चलते अभी तक यह बसें प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आवागमन के चलते व्यस्त थी। चुनाव समाप्त होते ही यह बसें कानपुर पहुंच जाएंगी।

Loading ...
Kanpur Roadways will run additional buses for passengers on HoliKanpur Roadways will run additional buses for passengers on Holi
तस्वीर साभार:&nbspANI
होली पर यात्रियों के लिए कानपुर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
मुख्य बातें
  • कानपुर रोडवेज ने होली पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रोडमैप तैयार किया
  • चुनाव के चलते कानपुर की लगभग 300 बसें चुनाव संपन्न कराने में जुटी
  • चुनाव संपन्न होते ही सभी बसें कानपुर शहर से विभिन्न गंतव्यों को जाने को होंगी तैयार

Kanpur Roadways: कानपुर परिवहन ने होली त्यौहार को देखते हुए कानपुर शहर से अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है। होली में लगातार यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कानपुर शहर से प्रदेश भर के अलग-अलग शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी जिससे कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। यात्रियों के रूट वाइज बढ़ते दबाव को देखते हुए कानपुर परिवहन ने इसका खाका तैयार कर लिया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर से विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त बसें बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। जिस रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव होगा उस रूट पर कई बसें चलाई जाएंगी जिससे कि यात्रियों को असुविधा ना हो।

चुनाव के चलते कानपुर की लगभग 300 बसें चुनाव संपन्न कराने में जुटी
अभी तक यह बसें उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते कानपुर में उपलब्ध नहीं थी। दरअसल यह बसें चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदान कर्मियों को लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचा रहे थीं। जिसके चलते विगत एक माह से यह बसें कानपुर में उपलब्ध नहीं थी।

चुनाव संपन्न होते ही सभी बसें कानपुर शहर लौटेंगी

चुनाव संपन्न होते ही यह सभी बसें सोमवार रात कानपुर पहुंच जाएंगी। इसके बाद से यह बसें विभिन्न रूटों के लिए रवाना होंगी। साथ ही हर रूट के लिए बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

यूपी परिवहन की नई वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग

प्रदेश में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, यूपी परिवहन ने हाल ही में नया ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है ।इस पोर्टल से यात्रियों को ऑनलाइन टिकट ख़रीदने की सुविधा मिलेगी। यात्री वेबसाइट पर जाकर बस के प्रकार का भी चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर टिकट कैन्सल करने की भी सुविधा है। नई वेबसाइट पर यात्री अपनी यात्रा की प्लानिंग करके ऑनलाइन ही भुगतान कर सकते हैं। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।