लाइव टीवी

Kannauj News: खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, रेप पीड़िता की मां का खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप

Updated Aug 30, 2022 | 09:48 IST

UP News: यूपी के कन्नौज में दुष्कर्म का शिकार हुई बेटी के लिए इंसाफ मांगने गई महिला के साथ हुआ दुष्कर्म। यह मामला सामने आते ही तुरंत एसपी ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और जेल भेज दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बेटी के लिए न्याय मांगने गई महिला के साथ भी हुआ दुष्कर्म
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने
  • एक महिला के साथ चौकी इंचार्ज ने दरिंदगी दिखाई
  • दुष्कर्म का शिकार बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए चौकी इंचार्ज के पास गई थी महिला

UP News: उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां लोगों की सुरक्षा करने वाला ही भक्षक बन गया। एक महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने दरिंदगी दिखाई है। पीड़ित महिला बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का इंसाफ मांगने के लिए चौकी इंचार्ज के पास गई, लेकिन पुलिस अधिकारी ने इंसाफ देने के बजाय उसके साथ हैवानियत दिखाई है। उसने दुष्कर्म की पीड़िता की मां को अपनी सरकारी आवास पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

घटना यूपी के कन्नौज की है। मामला सामने आते ही तुरंत एसपी ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, बीते दिनों कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। 

दुष्कर्म का शिकार हुई बेटी के लिए इंसाफ मांग रही थी महिला

इस मामले के जांच की जिम्मेदारी कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी हाजी शरीफ के प्रभारी अनूप कुमार मौर्य को मिली थी। इस केस में चौकी इंचार्ज अनूप कुमार मौर्य का काम दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाना और आरोपियों को गिरफ्तार करना था, लेकिन मौर्य ने खुद हैवानियत दिखाते हुए दुष्कर्म की पीड़िता की मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी अनूप कुमार मौर्य ने बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर उसे पुलिस लाइन मोड पर मुलाकात करने के लिए बुलाया था। 

एसपी ने तुरंत जांच के दिए आदेश

पीड़िता के अनुसार मौर्य उससे मिलने सादी वर्दी में पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने महिला को बाइक पर बैठाया और पुलिस लाइन की तरफ ले गया। पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास पर ले जाकर महिला को अपना शिकार बनाया। घटना का शिकार होने के बाद पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायत की। एसपी अनुपम सिंह ने मामले को गंभीरता को समझते हुए तुरंत सदर सीओ शिव प्रताप सिंह को 24 घंटे के अंदर मामले पर रिपोर्ट मांगने कहा। सीओ ने भी अपनी जांच में पाया कि चौकी इंचार्ज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी मौर्य की मेडिकल जांच के बाद तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मौर्य को करीब एक महीने पहले ही इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत किया गया था।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।