लाइव टीवी

UP Snake Bite: खतरों का खिलाड़ी बनना यूपी के इस युवक को पड़ा भारी, सांप के साथ वीडियो शूट करने के दौरान हुआ

Updated Aug 22, 2022 | 22:49 IST

UP Snake Bite: सैंकडों सांपों के जीवन को बचाने वाले स्नैक केचर देवेंद्र मिश्रा को आखिर सांप से करतब करना महंगा पड़ गया। सांप ने उसे काट लिया। देशी इलाज के चक्कर में वह जान से हाथ धो बैठा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
सांप के साथ वीडियो शूट, यूपी के युवक की गई जान
मुख्य बातें
  • जिंदा सांप को पकड़कर करतब दिखा रहा था युवक
  • सांप ने काट लिया तो उसे बर्तन से ढक दिया
  • सर्पदंश का देशी इलाज करने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठा

UP Snake Bite: सांपों से खेलने का शौक एक शख्स को भारी पड़ गया। यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला ये शख्स हर वक्त सांपों के साथ रहता था। आखिर एक सांप ने इसे डस ही लिया। घटना जैतीपुर थाना इलाके के गांव मरुआ झाला की है। आपको बता दें कि, सर्पदंश का शिकार बना ये शख्स सांपों को पकड़ने में दक्ष था। लेकिन उसने जिस सांप को पकड़ा था, उसी के जहर ने इसकी जिंदगी ले ली।

दरअसल गांव में सांप पकड़ने के दौरान उसका वीडियो किसी ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बताया जा रहा है कि, गांव मरुआ झाला में ग्रामीण रविंद्र के घर में सांप निकलने की जानकारी पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा को मिली। इसके बाद वह गांव में गया व ग्रामीण के घर से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप से बाजीगरी कर डेढ घंटे तक उसे गांव में घुमाया।

बर्तन के नीचे बंद किया तो सांप मर गया

इस दौरान वह वीडियो बनाने लगा। सांप को पकड़ने वाले देवेंद्र के हाथ से पकड़ ढीली हुई तो सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद वह उसके हाथ से छूट गया और भागने लगा। ये सारी घटना ग्रामीण के मोबाइल में कैद हो गई। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इधर, स्नेक केचर ने सांप को दोबारा पकड़ कर बर्तन के नीचे बंद कर दिया। जिसके कारण सांप मर गया। इसके बाद स्नेक केचर देवेंद्र अपने घर गया और देशी नुस्खों से अपना इलाज करने लगा। दो दिन तक इलाज करने के बाद उसकी मौत हो गई।

सैंकड़ों सांपों की बचाई जिंदगी

देवेंद्र (45) की मौत के बाद उसके घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक देवेंद्र सांप को पकड़ने में एक्सपर्ट था। आसपास के गांवों में कहीं भी सांप निकलने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच जाता था। इसके बाद सांप को रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था। ग्रामीणों के मुताबिक अब तब वह कई प्रजातियों के सैंकड़ों सांपों को पकड़ कर उनकी जिंदगी बचा चुका था। स्नेक केचर की मौत के चलते ग्रामीण मायूस हैं। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।