लाइव टीवी

पत्‍नी के मायके जाने से इतना दुखी हुआ युवक कि ब्‍लेड से काट लिया प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

Updated Nov 27, 2020 | 00:16 IST

कानपुर में पत्‍नी के मायके जाने से दुखी एक युवक ने ब्‍लेड से अपने प्राइवेट पार्ट और गर्दन पर वार कर लिया। इस घटना में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गया। युवक मानसिक रूप से विक्षित बताया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्‍नी के मायके जाने से इतना दुखी हुआ युवक कि ब्‍लेड से काट लिया प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

कानपुर : उत्‍तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां अहिरवां क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट और गर्दन को रेत लिया। युवक को गंभीर रूप से जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। युवक मानसिक रूप से विक्ष‍िप्‍त बताया जा रहा है।

यह घटना अहिरवां क्षेत्र में बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र 26 साल है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका ढाई साल का एक बेटा भी है। बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी पत्‍नी को डेंगू हुआ था और इसी दौरान वह इलाज के लिए मायके चली गई थी। तबसे वह लौटी नहीं थी।

युवक के परिजनों का कहना है कि वह पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण परेशान रहता था। धीरे-धीरे उसकी मन:स्थिति बिगड़ती चली गई और अंतत: उसने ब्‍लेड से खुद पर ही वार कर दिया। 26 वर्षीय युवक मजदूरी करता है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे लहुलुहान हालत में पाया, जिसके बाद उसे हैल्ट अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों का कहना है कि वे युवक की चीख सुनकर उसके कमरे में गए और वहां जाकर उन्‍होंने जो कुछ भी देखा, उससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।