लाइव टीवी

Gujarat Tourist Places: ये 10 जगहें दिखाती हैं असली गुजरात, जानिए घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों की पूरी लिस्ट

Updated Mar 12, 2021 | 06:24 IST

अगर आप हिल स्टेशन के साथ समुद्री लोकेशन का लुफ्त एक साथ उठाना चाहते हैं तो इस बार अपने परिवार के साथ गुजरात घूमने का प्लान बनाइए।

Loading ...
Best Places to visit in Gujrat
मुख्य बातें
  • पश्चिम भारत में स्थित है प्रगतिशील राज्य गुजरात, अपने पर्यटन स्थलों के लिए है मशहूर
  • कई हिल स्टेशन और समुद्री लोकेशन बनाते हैं गुजरात को लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन प्वाइंट
  • अहमदाबाद, कच्छ और गिर नेशनल पार्क जैसे कई पर्यटन स्थल हैं गुजरात के फेमस विजिटिंग प्लेसेज

भारत का गुजरात प्रांत अपनी सांस्कृतिक विविधता के वजह से पूरे विश्व में पहचान रखता है। गुजरात को पश्चिम का जेवर भी कहा जाता है। अपने इतिहास के लिए मशहूर गुजरात भारत के सबसे औद्योगिक और समृद्ध राज्यों में से एक है। इतिहासकारों के मुताबिक, गुजरात को विश्व के प्राचीन सभ्यता में से एक सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भी माना गया है।

अगर आप भारत दर्शन करना चाहते हैं तो आपको गुजरात जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां भारत और भारत की संस्कृति का असली रूप देखने को मिलता है। कहा जाता है कि गुजरात का मौसम साल भर घूमने लायक अनुकूल रहता है इसीलिए गुजरात पर्यटन स्थलों में सबका फेवरेट है। अगर आप अपने परिवार के साथ गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन 10 जगहों का दर्शन जरूर करना चाहिए।

गुजरात में घूमने के लिए 10 प्रमुख मशहूर पर्यटन स्थल।

अहमदाबाद:
अहमदाबाद गुजरात का एक अभिन्न शहर है जो अपने विकासशील योग्यता के लिए जाना जाता है। जो भी पर्यटक गुजरात घूमने के लिए आते हैं वह बिना अहमदाबाद घूमने यहां से नहीं जाते हैं। गुजरात का अहमदाबाद शहर कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ स्वादिष्ट खाने और गुजरात की संस्कृति के लिए मशहूर है। आपको साबरमती नदी में नाव की सवारी जरूर करनी चाहिए। 

कच्छ:
आपने कई बार रण ऑफ कच्छ का नाम सुना होगा। यह जगह जितना मशहूर है उतना ही सुंदर है। सफेद नमक का यह रेगिस्तान कई अंतरराष्ट्रीय पर्यटक को से भरा रहता है। लोग दूर-दूर से गुजरात के कच्छ का दर्शन करने के लिए आते हैं। 

गिर नेशनल पार्क:
गिर नेशनल पार्क को द लैंड ऑफ एशियाटिक लायन कहा जाता है क्योंकि यह एशियाटिक लायन का एकलौता घर है। गिर का यह नेशनल पार्क कई एकड़ जमीन पर स्थित है। गिर नेशनल पार्क पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है और यह शेर समेत कई चिड़िया, जानवर और मैमल्स का आशियाना है। 

सोमनाथ:
सोमनाथ का मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे चंद्र देवता का गढ़ माना गया है। सोमनाथ का यह मंदिर अपने वास्तुकला और शिल्पकला के लिए प्रख्यात है। सोमनाथ मंदिर के साथ यहां समुद्री लोकेशन, म्यूजियम और कई पर्यटन स्थल स्थित हैं। 

वडोदरा:
गुजरात में स्थित वडोदरा शहर सर्वदेशीय शहर माना जाता है। अपने इतिहास के लिए वडोदरा या बड़ौदा बहुत मशहूर है, यहां मराठा साम्राज्य के राजा सयाजी राव गायकवाड III की बनवाई हुई विशालकाय इमारतें स्थित हैं। इतिहास में वडोदरा शहर व्यापार के लिए बहुत अनुकूल माना जाता था। वडोदरा शहर को गुजरात का कल्चरल कैपिटल भी माना गया है। 

द्वारका:
देवभूमि द्वारका भगवान श्रीकृष्ण का घर है। द्वारका चार धामों में से एक है साथ में इसे भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने अपना साम्राज्य द्वारका शहर में बसाया था इतना ही नहीं यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी स्थित है। यह सभी रोचक बातें द्वारका शहर को घूमने लायक बनाते हैं। 

जूनागढ़:
जूनागढ़ को जूनागढ़ प्रिंसली स्टेट का कैपिटल माना गया है जो अपने इतिहास और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप गिर नेशनल पार्क और गिरनार हिल्स घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। जूनागढ़ में वाइल्डलाइफ म्यूजियम भी स्थित है जहां कई पर्यटक घूमने आते हैं।

सापुतारा:
सापुतारा गुजरात प्रांत में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो वेस्टर्न घाट पर मौजूद है। सापुतारा प्रकृति के सौंदर्य दर्शन के लिए जाना जाता है। यहां हरे-भरे जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, निर्मल धारा में बहते झरने और कई मनोरम दृश्य लोगों के दिलों में बस जाते हैं। कहा जाता है कि सापुतारा सांपों का निवास स्थान है। यहां पर रहने वाली जातियां होली जैसे शुभ पर्व पर सांपों की पूजा करते हैं। अगर आप ट्रैकिंग पर जाना चाहते हैं तो सापुतारा आपके लिए बेस्ट जगह है।

 

चंपानेर:
इतिहास के अनुसार, चावड़ा वंश के राजा वनराज चावड़ा ने चंपानेर जगह की स्थापना की थी। माना जाता है कि वनराज चावड़ा के मंत्री चंपा राज के नाम से इस जगह का नाम रखा गया है। इस जगह को यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स में भी शामिल किया गया है। 

गांधीनगर:
आप सबको यह तो पता ही होगा कि गांधीनगर गुजरात की कैपिटल सिटी है। गांधीनगर शहर अहमदाबाद से 23 किलोमीटर दूर स्थित है। गांधीनगर में विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी स्थित है जो भारत के सबसे भव्य और सुंदर मंदिरों में से एक माना जाता है। अगर आप गुजरात की संस्कृति का दर्शन करना चाहते हैं तो आपको गांधीनगर जरूर आना चाहिए।