लाइव टीवी

अपनी राशि के मुताबिक जानें पढ़ाई में कैसे हैं आप, कैसे कर सकते हैं सुधार

Updated Nov 09, 2021 | 13:40 IST

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको राशि के अनुसार आपकी अध्ययन शैली बताएंगे। आइए जानते हैं।

Loading ...
Representative Image (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि के जातक अपने विचारों को साझा करना पसंद करते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक अपना कार्य बड़ी ईमानदारी से करते हैं।
  • कन्या राशि वालों की सोचने की क्षमता उन्हें अच्छा छात्र बनाती है।

इन दिनों युवाओं के पास अपने करियर को बनाने के अनेक विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने करियर को लेकर असमंजस की स्थिति में होते हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद भी वह अपने लक्ष्य को पाने में नाकामयाब रहते हैं। ऐसे में कभी ना खत्म होने वाली किताबों से दबाव महसूस करना स्वाभाविक है, जो आपकी शैक्षणिक क्षमता को निर्धारित करती है।

कहा जाता है कि परीक्षा आपकी सफलता का निर्धारण नहीं करती है, कुछ हद तक यह सही भी है। लेकिन छात्रों को अपनी कक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए परीक्षा में अच्छे नंबर लाना आवश्यक है। बहुत से छात्र इस बात से अनजान हैं कि निश्चित अध्ययन शैली का पालन करने से उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार अध्ययन शैली बताएंगे। आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग होते हैं। यदि आप अपने किसी पाठ्यक्रम को पढ़ना पसंद नहीं करते तो आप इसे अपने शौक और जुनून से जोड़ने का प्रयास करते हैं। इस राशि के जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और इसका चिन्ह बैल होता है। यह परिश्रमी और वीर्यवान होता है। इस राशि के जातक स्वाभाविक रूप से काफी मेहनती होते हैं और अपना कार्य समय पर पूरा करना पसंद करते हैं। ताकि बाद में उन्हें किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। आपकी यह आदत किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट पर काम करते हुए आपकी काफी मदद करता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाबी और काफी फुर्तीले होते हैं। इस राशि के जातक अपने विचारों को साझा करना काफी पसंद करते हैं। आप एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन कॉम्पटिशन के दौर में लोग आपके इस स्वभाव का फायदा उठा जाते हैं। इसके अलावा जब आप अकेले होते हैं तो आप ध्यान लगाकर पढ़ाई करते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इस राशि के लोग काफी भावुक होते हैं। परीक्षा के दौरान यदि आप अधिक दबाव महसूस करते हैं तो आपको एकांत जगह की आवश्यकता होती है। इस दौरान आपको किसी शांत जगह की तलाश करना चाहिए, जहां बैठकर आप अपने मन को शांत कर पढ़ाई कर सकें। इससे आप अपनी परीक्षा में अच्छे लंबर ला सकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि का संबंध सूर्य से होता है, इस राशि के जातक अपनी समस्याओं का हल निकालने में सक्षम होते हैं। यदि आपको किसी पढ़ने में रुचि नहीं तो भी आप उसे पढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगाते। लेकिन जब आप अपने पसंदीदा विषय का अध्ययन करते हैं, तो इस क्षेत्र में सफल होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में अपने करियर को सफल बनाने के लिए अपने पसंदीदा विषय का चयन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी बुध होता है, बुध को नवग्रहों के राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। कन्या राशि के जातक हाजिर जवाबी में काफी अच्छे होते हैं। इस राशि के जातक किसी चीज को बड़ी आसानी से याद कर लेते हैं। तथा वाद विवाद में इनसे जीत पाना काफी मुश्किल होता है। आपकी सोचने की क्षमता काफी अच्छी होती है जो आपको एक अच्छा छात्र बनाती है।

तुला राशि

इस राशि के जातक अपने टाइम टेबल का पालन काफी अच्छे तरीके से करते हैं। आप एक समय में एक ही चीज पर काफी अच्छे से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपका यह टैलेंट आपको एक अच्छा छात्र बनाता है। 

वृश्चिक राशि

जब आप मन लगाकर पढ़ाई करने की ठान लेते हैं तो आप अपने प्रति काफी अनुशासित हो जाते हैं। इस दौरान आप अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर देते हैं और बाहर निकलना बिल्कुल ही कम कर देते हैं। आपकी कड़ी मेहनत और संघर्ष लक्ष्य प्राप्ति में सहायक हो सकता है।

धनु राशि

आपके सपने बड़े होते हैं भले ही आप इसे कम समय में पूरा ना कर सकें। ऐसे में आपको अपने सेलेबस को छोटे छोटे भाग में विभाजित कर लेना चाहिए ताकि आपके लिए इसे समझना आसान हो। इसके लिए आपको पढ़ाई में ज्यादा समय देना चाहिए।

मकर राशि

यदि आपके और आपके दोस्तों के बीच परीक्षा में अधिक नंबर लाने की प्रतिस्पर्धा है, तो इस दौरान आप पढ़ाई पर अधिक ध्यान देते हैं। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपना कार्य बड़ी ईमानदारी से करते हैं। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकते, आप अपनी समस्याओं को बड़ी आसानी से हल कर लेते हैं। तथा ग्रुप में अपने विचारों को साझा करना भी काफी पसंद करते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक पूरे राशि चक्र में सबसे सहज होते हैं। इस राशि के जातक परीक्षा के समय अधिक मेहनत करते हैं, जिससे यह अपने समय की भरपाई कर लेते हैं। इनकी यह कला इन्हें सबसे अलग बनाती है।