लाइव टीवी

Best Friend Love Signs: क्या आप अपने बेस्ट फ्रेंड से करने लगे हैं प्यार? इन बातों से लगाएं पता

Updated Jul 05, 2020 | 07:20 IST

Are You in Love With Your Best Friend: क्या आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार है या नहीं? अगर आपके दिल में सवाल हैं तो यहां जानें जवाब।

Loading ...
Representative Image (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • क्या आपको है अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार?
  • क्या आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं या नहीं?
  • यहां जानें अपने सवालों के जवाब

यह बात तो हर कोई जानता है कि अच्छे दोस्त अक्सर जीवनसाथी बन जाते हैं। शादी करने के लिए सबसे जरूरी एक दूसरे को समझना ही होता है और भला आपके बेस्ट फ्रेंड से ज्यादा अच्छी तरह कौन समझ सकता है? तो क्या आपका भी बेस्टफ्रेंड है जिसे आप पसंद करते हैं?

दरअसल एक बेस्ट फ्रेंड के साथ हम ना केवल अपने सुख दुख बांटते हैं बल्कि हर चीज में उसे शामिल करते हैं और उससे जुड़ी हर चीज का हिस्सा होते हैं। हम उनपर विश्वास करते हैं, उनपर डिपेंड होते हैं, अपना प्यार और गुस्सा उनपर बिना कुछ सोचे व्यक्त कर देते हैं। इसके बीच में कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि यह दोस्ती है या आप धीरे- धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। अगर आप भी यह नहीं समझ पा रहे हैं तो इन बातों से लगाए पता। 

1. अगर आपको होती है जलन

किसी भी रिश्ते में थोड़ी बहुत जलन तो होती है और दोस्तों के बीच भी ऐसा होता है कि अगर कोई और आपकी दोस्ती के बीच आए तो जलन होने लगती है, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। लेकिन अगर आप उस समय जलन महसूस करते हैं जब आपके बेस्ट फ्रेंड के विपरीत लिंग (Opposite Sex) का कोई उनके नजदीक आता है और खासतौर पर उनसे फ्लर्ट करता है, तो समझ जाएं कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड को चाहने लगे हैं। 

2. अपनी बॉडी लैंग्वेज से लगाएं पता

कई बार हमारी बॉडी लैंग्वेज सबसे ज्यादा बात करती है और हमें वो सब बता देती है जिसके बारे में हम जानते भी नहीं हैं और जब बात प्यार की हो तो इसकी बात समझनी चाहिए। अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड को केवल एक दोस्त की तरह पसंद करते हैं तो उनके साथ होने, उनके आपको छूने से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आप उन्हें चाहने लगे हैं तो उनके आपको छूने से आप अलग और स्पेशल महसूस करने लगते हैं। तो अपनी बॉडी लैंग्वेज को ना करें नजरअंदाज।

3. अपनी बातों में करते हैं उनकी जिक्र

जब आप किसी से प्यार करने लगते हैं तो आप उस इंसान को अपनी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा शामिल करते हैं, चाहे फिर वो फिजिकली आपके साथ ना हो। हम उनके बारे में ज्यादा सोचने लगते हैं और कोई भी बात करते हुए अक्सर उनका जिक्र करते हैं। हालांकि ऐसा कोई भी इंसान ना तो जानबूझकर करता है और ना ही उसे ये एहसास होता है कि वो बार बार उसी शख्स के बारे में बात कर रहा है।

4. लड़ाई के बाद हमेशा पैचअप करते हैं

जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार करने लगते हैं तो आप दोनों के बीच की लड़ाई वैसी नहीं रहती जैसी पहले हुआ करती थी। दोस्त अक्सर लड़ाई करते हैं और गुस्से में कई दिनों तक एक दूसरे से बात नहीं करते लेकिन जब आप प्यार में होते हैं तो एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते और अक्सर लड़ाई को जल्द खत्म कर लेते हैं।