लाइव टीवी

Baby girl names on sunflower: सूरजमुखी के फूल पर रखें अपनी बिटिया के नाम, ये रही खूबसूरत नामों की लिस्ट

Updated Sep 15, 2022 | 12:43 IST

Baby girl names list on sunflower, Baby girl names on sunflower in Hindi: अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई यूनीक और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो सनफ्लॉवर यानी सूरजमुखी के फूल पर आधारित नाम रख सकते हैं। ये नाम न सिर्फ बुलाने में बहुत प्यारे हैं बल्कि इनके शॉर्ट फॉर्म भी आपको अट्रैक्ट करेंगे। देखें बेबी गर्ल के लिए ये यूनीक और ट्रेंडिंग नाम।

Loading ...
Baby girl names list on sunflower in Hindi

Baby girl names list on sunflower, Baby girl names on sunflower in Hindi: आज के इस मॉडर्न दौर में लोग हर तरह की मॉडर्निटी को अपनाना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह पहनना-ओढ़ना हो या खाना-पीना। लोग जेस्चर-पोस्चर से लेकर अपनी लुक तक को यूनीक रखना चाहते हैं। अब तो पेरेंट्स अपने बच्चों के नामकरण में भी यूनीकनेस देखने लगे हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सबसे हट के नाम रखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज हम आपको कुछ खास नाम सजेस्ट करने वाले हैं जो क्यूट सी बच्ची की क्यूटनेस में चार चांद लगा देगा। यहां हम लेकर आए हैं सूरजमुखी फूल के मीनिंग वाले बेबी गर्ल के कुछ पॉप्युलर और यूनीक नाम। यकीन है कि आपको ये नाम पसंद आएगा।

Baby girl names list on sunflower

विदेशों में फूलों के नाम पर बच्चों के नाम रखने का ट्रेंड तो बहुत पुराना है। लेकिन भारत में यह बिल्कुल नया और अट्रैक्टिव साबित हो सकता है।सनफ्लॉवर के प्यारे नाम आप भी अपनी नन्हीं सी परी को दे सकते हैं। यहां सूरजमुखी के कई नामों का जिक्र किया गया है। ये सारे नाम आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। यहां देखें नाम...

मिरासोल
सूरजमुखी का प्रसिद्ध नाम मिरासोल स्पेनिश शब्द से लिया गया है। अगर आप अपनी बेबी गर्ल को मीरासोल नाम देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी परी जहां भी जाएगी रौशनी बिखेरेगी। यानी ये बच्ची अपने ईर्द-गिर्द हमेशा खुशियां ही खुशियां लाएंगी। 

वनाश्री
सूरजमुखी का संस्कृत शब्द होता है- वनाश्री। वनाश्री नाम सूर्य के मूल शब्द से निकलकर आया है। दरअसल, सूर्य को ऊर्जा, खुशी और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बच्चियों के लिए वनाश्री नाम को अति उत्तम माना जा सकता है।

क्रिसाना
बात क्रिसाना शब्द के हिंदी अर्थ की करें तो इसका मतलब है- सुनहरा फूल। हालांकि इस शब्द का संबंध भाग्य और खुशी से भी है। ऐसे में यदि आप अपनी क्यूट सी बच्ची का नाम क्रिसाना रखते हैं तो यह बेहद भाग्यवान होगी। 

हिमवारी
यह एक जापानी शब्द है, जिसका हिंदी अर्थ सूरजमुखी होता है। जापानी लोक कथाओं के अनुसार, सूरजमुखी को सौभाग्य प्रदान करने वाला फूल माना जाता है। इसके अलावा इसे "हैप्पीनेस ब्रिंगर" भी कहा जाता है। दरअसल हिमवारी नाम को दीर्घायु, विश्वास और आराधना का सिंबॉल बताया जाता है। ऐसे में बेबी गर्ल के ये नाम यूनीक होने के साथ उनके जीवन को भी सफल बनाते है।

दरअसल सूरजमुखी  को उसके हंसमुख और उज्ज्वल स्वरूप के लिए जाना जाता है। ऐसे में यदि आप अपनी बच्ची के नाम सूरजमुखी फूल पर आधारित रखते हैं तो आपकी बच्ची भी लाइफ में खूब नाम कमाएगी। भविष्य उज्ज्वल होने के साथ ये अपने पेरेंट्स के नाम भी रौशन करेंगे।