लाइव टीवी

Basant Panchami 2022 Rangoli Designs: घर में रंगोली बनाकर इस पर्व को बनाएं और भी खास, देखें खूबसूरत रंगोली डिजाइंस

Updated Feb 04, 2022 | 22:46 IST

Basant Panchami Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: इस वर्ष वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा 5 फरवरी के दिन पड़ रही है। इस खास पर्व पर आप अपने घर को खूबसूरत रंगोली से सजा सकते हैं। यहां देखें कुछ लेटेस्ट और बेस्ट रंगोली डिजाइंस।

Loading ...
Basant Panchami 2022 Rangoli Designs
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 5 फरवरी के दिन पड़ रही है वसंत पंचमी।
  • माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ता है यह पर्व।
  • अपने घर में बनाएं यह खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस।

Basant Panchami Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: हर वर्ष माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है। यह माना जाता है कि इस दिन बिद्यादायिनी मां सरस्वती की विधि-अनुसार पूजा करने से वाणी में मधुरता आती है और ज्ञान, बुद्धि और विवेक बढ़ता है। इसके साथ मां सरस्वती की कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है। इस वर्ष वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा 5 फरवरी के दिन पड़ रही है (Basant Panchami 2022 Date)। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 फरवरी को सुबह 3:47 से प्रारंभ होगी और 6 फरवरी को 3:46 पर समाप्त हो जाएगी (Basant Panchami 2022 Date And Timing)। सरस्वती पूजा के दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और अपने घर में दूध से मिष्ठान बनाते हैं। इस दिन रंगोली से भी घरों को सजाया जाता है। वसंत पंचमी के लिए आप यहां खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस देख सकते हैं।

Also Read: Saraswati Puja 2022 Date, Puja Muhurat: इस वर्ष कब है मां सरस्वती की आराधना का दिवस, नोट करें तिथि व पूजा मुहूर्त 

सरस्वती पूजा के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन

सरस्वती पूजा पर अगर आप अपने घर को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो इस सिंपल फूल के डिजाइन को थोड़ा और आकर्षित बना सकते हैं। सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग का बहुत महत्व है तो आप इस फूल को पीला रंग भी दे सकते हैं।

चावल के आटे से बनाएं रंगोली

सरस्वती पूजा पर आप चावल के आटे से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा रंग नहीं है तो अपने घर में यह सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाएं। ‌आप चाहें तो इस रंगोली डिजाइन को अपने अनुसार रंग सकते हैं।

Also Read: Basant Panchami 2022: विवाह के लिए वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, इस योग में शादी करने वाला जोड़ा जन्मों तक रहेगा खुशहाल

वसंत पंचमी के लिए यूनीक रंगोली डिजाइन

वसंत पंचमी पर अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। वसंत पंचमी में किताब और कलम की पूजा करने का भी विधान है तो आप अपने रंगोली डिजाइन में मां सरस्वती की तस्वीर के साथ यह भी ऐड कर सकते हैं। 

फूलों से बनाएं रंगोली

वसंत पंचमी पर अगर आप रंगों का इस्तेमाल ना करके खूबसूरत फूलों से रंगोली बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया लें। फूलों से बनी रंगोली दिखने में बहुत खूबसूरत और मनमोहक लगती है। आजकल, धार्मिक पर्वों के दौरान फूलों से बनी रंगोली का ट्रैंड है।

ऐसे बनाएं रंगोली

वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन आप वीणा और हंस का डिजाइन भी बना सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इस रंगोली डिजाइन के किनारों पर आप दीपक भी चला सकते हैं जो इस डिजाइन पर चार चांद लगा देंगे।