लाइव टीवी

Happy Gupt Navratri 2022 Hindi Wishes: गुप्त नवरात्रि का शुभ पर्व आज से शुरू, इन फोटोज, मैसेजेस, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस से दें शुभकामनाएं

Updated Feb 02, 2022 | 06:21 IST

Happy Gupt Navratri 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में माघ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। आज से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस पर्व पर आप अपने मित्रों और परिवार वालों को इन संदेशों के साथ बधाई दे सकते हैं। 

Loading ...
Gupt Navratri 2022 Wishes (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • आज से प्रारंभ हो रही है माघ मास की गुप्त नवरात्रि।
  • सुबह 7:10 से 8:02 तक है घटस्थापना का मुहूर्त।
  • गुप्त नवरात्रि पर इन कोट्स के साथ दें शुभकामना संदेश।

Happy Gupt Navratri 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और अश्विन माह की नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है और इन 9 दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा का विधान है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र विद्या की साधना भी होती है। इस वर्ष माघ मास की गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी बुधवार यानी आज से प्रारंभ हो रही है। इन 9 दिनों में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा अर्चना होती है। 

इस वर्ष गुप्त नवरात्रि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से कई गुना लाभ मिलता है। गुप्त नवरात्रि के पर्व पर आप इन कोट्स, मैसेजेस, व्हाट्सएप स्टेटस फोटोज के साथ शुभकामना संदेश दे सकते हैं। 

नमो नमो दुर्गे सुख करनी,
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी।
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं!
Happy Gupta Navratri 2022 Wishes

Also Read: Gupt Navratri 2022 Date, Puja Timings: 2022 में कब शुरू होगी दस महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि, जानें डेट व शुभ मुहूर्त

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी।
शुभ नवरात्रि 2022

इस नवरात्रि मां दुर्गा आपको सुख समृद्धि वैभव और ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी।
गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई…
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई…
होगी अब मन की हर मुराद पूरी…
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई
गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं!!!

Also Read: Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी पर करें ये 7 उपाय, सभी समस्याओं का होगा नाश व बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

सच्चा है मां का दरबार
मैया सब पर दया करती समान!
मैया है मेरी शेरोंवाली,
शान है मां की बड़ी निराली….
दुर्गा मां के आशीर्वाद में
असर बहुत है…!!!
हैप्पी गुप्त नवरात्रि 2022

आप सभी को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा आपको शक्ति, सामर्थ्य व शांति प्रदान करें।

नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।
शक्ति की देवी मां दुर्गा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।
जय मां जगदम्बा! जय मां दुर्गे!

माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं।

यह दुनिया एक माया है,
सब छूट जाता है जो कमाया है,
कर्म फल हर कोई पाता है,
जीवन चक्र चलता जाता है.
हैप्पी गुप्त नवरात्रि 2022

नवरात्रि का पर्व जब आता है,
ढेरों सारी खुशियां लाता है,
इस बार मां आपको वो सब दे
जो आपका दिल चाहता है
नवरात्री पर्व  2022 की शुभकामनाएं

या देवी सर्व भूतेषु...
या देवी सर्व भूतेषु माँ रूपेण संस्थिता ।
या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता ।
या देवी सर्व भूतेषु बुद्धि रूपेण संस्थिता ।
या देवी सर्व भूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै। नमस्तस्यै।
नमस्तस्यै। नमो नमः।।

हे मां! तुमसे विश्वास ना उठने देना,
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो.
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

सजा हे दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है।

माता तेरे चरणों मे
भेंट हम चढ़ाते हैं
कभी नारियल तो
कभी फूल चढ़ाते हैं
और झोलियाँ भर भर के
तेरे दर से लाते हैं।