लाइव टीवी

Bhumi Pednekar Hair Care Tips: हेल्दी-शाइनी बालों के लिए आप भी अपना सकती हैं भूमि पेडनेकर का ब्यूटी सीक्रेट

Updated Jul 20, 2022 | 18:40 IST

Bhumi Pednekar Hair Care Tips: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने किरदार और लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं कतराती हैं। वहीं, बात बालों की हो, तो भी अलग-अलग स्टाइल को करती हैं, ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनके बाल बहुत मजबूत और घने हैं। उनके घने बालों का राज है कि वह होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं।

Loading ...
Bhumi Pednekar
मुख्य बातें
  • बालों पर लगाती हैं दही से बना हेयर मास्क
  • हेल्दी डाइट को भी बताती है जरूरी
  • स्कैल्प की नमी बनाए रखने के लिए पीती हैं भरपूर पानी

Bhumi Pednekar Hair Care Tips: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने स्टाइल के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी करती रहती हैं। भूनि उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं तो अपने किरदार के साथ ही अपने बालों के साथ भी अलग-अलग प्रयोग करती हैं, जो उनपर काफी फबता भी है। वह एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो अक्सर अपने ब्यटी सीक्रेट्स और बालों की खूबसूरती के राज खोलती रहती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं भूमि के खूबसूरत बालों का राज, जिससे आप भी अपने बालों को चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं, तो चलिए जानते हैं-

खूबसूरत बालों के लिए करें भूमि पेडनेकर का यह उपाय

घर का बना हेयर मास्क लगाती हैं भूमि

भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बालों पर घर का बना मास्क लगाती हैं, जो उनके घने और हेल्दी बालों का सीक्रेट है। वह ये मास्क दही से बनाती है। इस मास्क के बारे में जानकारी देते हुए वो कहती हैं कि इस मास्क से डैंड्रफ तो दूर होता ही है, साथ ही बाल मजबूत और सिल्की भी बनते हैं। उनकी नानी भी उनकी मां के बालों पर यह मास्क लगाया करती थीं।

Also Read: Zodiac Signs इन 5 राशियों को होती है जरूरत से ज्यादा खाने की आदत, कुछ भी यमी देखते ही टूट पड़ते हैं प्लेट पर

इस तरह हेयर मास्क करें तैयार

दही का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़ा दही ले लें। फिर इस दही को अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इस दही को अच्छे से जड़ों से लेकर सिरों तक लगा लें। अब इस मास्क को बालों पर एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद समय पूरा होने पर सादे पानी से बालों को अच्छे से धो लें। बालों को धोने के बाद आपको फर्क साफ दिखेगा।

Also Read: Beauty Tips झुर्रियों ने छीन ली है आपकी आंखों की खूबसूरती, इन टिप्स से इन्हें मिनटों में करें गायब

भूमि पेडनेकर का ब्यूटी रूटीन

अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताते हुए भूमि कहती हैं कि वह सुबह उठने के बाद सबसे पहले खूब सारा पानी पीती हैं। वहीं, बालों को हेल्दी, घना और मजबूत बनाने के लिए वह हेल्दी डाइट को लेना पसंद करती हैं। हेल्दी डाइट न केवल उनके बालों और स्किन के लिए बल्कि उनके फिट रहने के लिए काफी असरदार होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)