लाइव टीवी

सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ ये 3D लहंगा, मेहंदी के लिए 2000 घंटे में हुआ था तैयार, जरूर जानें टेक्‍नीक

custom made lehenga, 3d floral lehenga, mehendi lehenga, mehendi lehenga ideas, bride 3d floral lehenga, lehenga of the week, floral lehenga, custom lehenga, कस्टम लेहंगा, कस्टम मेड लेहंगा, 3d लेहंगा, मेहंदी लेहंगा, मेहंदी लेहंगा आईडिया, फ्लोरल लेहंगा, 3d
Updated Apr 26, 2021 | 10:20 IST

एक ऐसी दुल्हन जिसको कस्टम आउटफिट पहनना बेहद पसंद है, उन्होंने अपनी मेहंदी में 3D फ्लोरल लहंगा बनवाया। ये 2000 घंटे में तैयार हुआ है।

Loading ...
custom made lehenga, 3d floral lehenga, mehendi lehenga, mehendi lehenga ideas, bride 3d floral lehenga, lehenga of the week, floral lehenga, custom lehenga, कस्टम लेहंगा, कस्टम मेड लेहंगा, 3d लेहंगा, मेहंदी लेहंगा, मेहंदी लेहंगा आईडिया, फ्लोरल लेहंगा, 3dcustom made lehenga, 3d floral lehenga, mehendi lehenga, mehendi lehenga ideas, bride 3d floral lehenga, lehenga of the week, floral lehenga, custom lehenga, कस्टम लेहंगा, कस्टम मेड लेहंगा, 3d लेहंगा, मेहंदी लेहंगा, मेहंदी लेहंगा आईडिया, फ्लोरल लेहंगा, 3d
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
#3DLehanga
मुख्य बातें
  • दुल्हन ने कस्टम लहंगा बनाने के लिए 2000 घंटे लगाए।
  • लहंगा पूरा फूलों से जड़ा हुआ है।
  • सोशल मीड‍िया पर इस लहंगे की खासी चर्चा है

सोशल मीड‍िया पर इन द‍िनों एक दुलहन का लहंगा छाया हुआ है। ये 3डी लहंगा है और इसका लुक यूनीक है। ये फ्लोरल लहंगा है ज‍िसे वाइब्रेंट कलर में तैयार क‍िया गया है। इस लहंगे के बारे में दुलहन ने खुद जानकारी देते हुए बतायाहै क‍ि इसे तैयार करने में करीब  2000 घंटे लगे हैं। इस दुल्हन ने अपनी मेहंदी पर 3D फ्लोरल लेहंगा बनवाया साथ ही ज्वेलरी और सटल मेकअप को टीम अप किया।

इस दुल्हन का नाम है आकांक्षा गजरिया, ये एक फैशन डिजाइनर हैं। आकांक्षा के ड‍िजाइंस को सोनम कपूर, श‍िल्‍पा शेट्टी और जान्‍हवी कपूर जैसी अभ‍िनेत्र‍ियां भी पहन चुकी हैं। इन्होने अपना कस्टम लहंगा खुद डिजाइन किया है। इस लहंगे की तस्वीर इसरानी फोटोग्राफर ने ली। आकांक्षा ने अपने आईजी हैंडल पर इस लहंगे की स्‍टोरी शेयर की है। आकांक्षा ने बताया क‍ि इस 3D लहंगे को बनाने में 2000 घंटे लगे थे। इसके ल‍िए लेजर से टाई एंड डाई टेक्‍नीक में बचे हुए कपड़े से फूलों के ल‍िए पत्‍त‍ियों को काटा गया। फ‍िर उनको फूलों में स‍िला गया और इसे बाद लहंगे पर लगाया गया। उन्होंने अपना कस्टम-मेड लहंगा माथापट्टी और चोकर नेकपीस के साथ टीम अप किया।

उन्होंने ये भी साझा किया कि उनको ये लहंगा बनाने के लिए उनके मंगेतर ने उन्हें प्रेरित किया और बोले क‍ि अपनी शादी में थोड़ा अलग और हटकर अपने हाथ का बनाया हुआ लहंगा पहनो।' जिसे सुनकर वो काफी खुश हुईं और उन्होंने ये लेहंगा तैयार किया। साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर के लिए भी अलग से टाई-डाई कुरता बनाया। दोनों ही इस नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

इससे पता चलता है की एक जोड़े के लिए शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं है बल्कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा है जिसे वे बहुत अच्छे से मनाना चाहते हैं।