लाइव टीवी

2021 में पड़ने वाली लंबी छुट्टियों की पूरी LIST, इसे देखकर बना सकते हैं अपना ट्रैवल प्लान

Updated Dec 04, 2020 | 13:59 IST

List of long weekends in 2021 :इस साल कोरोनावायरस की वजह से छुट्टियों में भी घर पर रहने को मजबूर होने वाले घुमक्कड़ लोगों के लिए साल 2021 में पड़ने वाली लंबी छुट्टियों की एक लिस्ट।

Loading ...
Complete list of long holidays in 2021
मुख्य बातें
  • जनवरी में कुल 3 लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं
  • फरवरी में 4 दिन की छुट्टियों के साथ बना सकते हैं अच्छा प्लान
  • ट्रैवल प्लान के लिए अप्रैल में मिलेंगे आपको पूरे 7 दिन

नई दिल्ली: कोरोनावायरस का सामना करते-करते अब हम साल 2020 के अंतिम महीने में आ चुके हैं। लॉकडाउन ने हम सबको अपने घरों में पूरी तरह से कैद करके रखा था यहां तक कि लॉकडाउन हटने के बाद भी हम अपने कामों में इतने व्यस्त हो गए हैं की छुट्टियों पर जाने के लिए हमें समय ही नहीं मिल रहा है।

यह उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में साल 2020 के अंत तक या फिर अगले साल के शुरू में कोई न कोई वैक्सीन आ जाएगी और साल 2021 में कई लोगों को वैक्सीन लग चुका होगा। आप लोगों ने 2020 में कई ट्रैवल प्लान बनाए होंगे जो कोरोनावायरस के वजह से धरे के धरे रह गए होंगे। नए साल के शुरुआत के साथ आपके पास 2021 में कई छुट्टियां हैं जिनमें आप अपना ट्रैवल प्लान पूरा कर सकते हैं। यहां देखिए साल 2021 में कितने लंबे वीकेंड्स हैं जिनमें आप अपने परिवार के साथ कहीं घूम कर आ सकते हैं।


जनवरी के शुरूआत में पड़ेंगी चार छुट्टियां एक साथ

गुरुवार, 31 दिसंबर - साल के अंतिम दिन पर कई दफ्तरों में छुट्टियां दे दी जाती हैं।

शुक्रवार, 1 जनवरी - कई दफ्तर अपने कर्मचारियों को नए साल के पहले दिन पर छुट्टी दे देते हैं।

शनिवार, 2 जनवरी - शनिवार वीकेंड का एक हिस्सा है।

रविवार, 3 जनवरी - रविवार के दिन हर दफ्तर में छुट्टी होती है।

जनवरी के महीने में छुट्टियों की दूसरी अवधि

गुरुवार, 14 जनवरी - 14 जनवरी के दिन देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति मनाया जाता है वहीं इस दिन पोंगल का त्यौहार भी पड़ता है।
शुक्रवार, 15 जनवरी – यहां आपको छुट्टी के लिए कुछ सोचना होगा।
शनिवार, 16 जनवरी वीकेंड
रविवार, 17 जनवरी- वीकेंड वाली छुट्टी

जनवरी 2021 में तीसरी अवधि
शनिवार, 23 जनवरी- वीकेंड
रविवार, 24 जनवरी- वीकेंड
सोमवार, 25 जनवरी – यहां आपको छुट्टी लेनी पड़ेगी।
मंगलवार, 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस कुछ दफ्तरों में छुट्टी होगी तो कहीं कार्यक्रम होगा।

फरवरी 2021 वाली छुट्टी
शनिवार, 13 वीकेंड - वीकेंड कि हिस्सा है।
रविवार, 14 फरवरी- वीकेंड
सोमवार, 15 फरवरी – यह गैप आपको भरना होगा।
मंगलवार, 16 फरवरी - वसंत पंचमी

मार्च 2021 की छुट्टियां
गुरुवार, 11 मार्च - महाशिवरात्रि
शुक्रवार, 12 मार्च - एक दिन की छुट्टी लेनी होगी
शनिवार, 13 मार्च - वीकेंड
रविवार, 14 मार्च - वीकेंड

मार्च 2021 में छुट्टियों की दूसरी अवधि
शुक्रवार, 26 मार्च – आपको छुट्टी लेनी पड़ेगी
शनिवार, 27 मार्च - वीकेंड
रविवार, 28 मार्च - वीकेंड
सोमवार, 29 मार्च – होली, यह कमाल का त्योहार है जो आपके जिंदगी में रंग भर देता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से होली संभल कर खेलना होगा।

अप्रैल 2012 में मजे करें

गुरुवार, 1 अप्रैल - हमें उम्मीद है कि आप इस दिन छुट्टी ले सकते हैं। अप्रैल का अर्थ कश्मीर में ट्यूलिप उत्सव भी है।
शुक्रवार, 2 अप्रैल - गुड फ्राइडे, ईसाइयों का पवित्र उत्सव अधिकांश राज्यों में इस दिन अवकाश रहता है।
शनिवार, 3 अप्रैल - वीकेंड
रविवार, 4 अप्रैल - ईस्टर संडे

अप्रैल 2021 में दूसरी अवधि
शनिवार, 10 अप्रैल – वीकेंड वाली छुट्टी
रविवार, 11 अप्रैल - वीकेंड
सोमवार, 12 अप्रैल - पहले से छुट्टी के लिए आवेदन कर लें
मंगलवार, 13 अप्रैल - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में उगादी, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बैसाखी, असम में रोंगाली बिहू, बंगाल में नबा बरशा कई राज्यों में अवकाश होता है।
बुधवार, 14 अप्रैल – डॉ. अंबेडकर जयंती कहीं छुट्टी मिलती है कहीं नहीं
गुरुवार, 15 अप्रैल - मदुरै श्री मीनाक्षी अम्मन मंदिर चिथिरई थिरुविझा 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यहां अवकाश मिल भी सकता है और नहीं भी।

मई 2021, मानसून की छुट्टियां
स्कूलों के खुलने से पहले का समय भी यही होता है जिसमें आप बच्चों के साथ फ्लावर शो के लिए ऊटी की यात्रा कर सकते हैं।
गुरुवार, 13 मई - ईद उल-फितर
शुक्रवार, 14 मई – छुट्टी लेनी पड़ेगी
शनिवार, 15 मई - वीकेंड
रविवार, 16 मई - वीकेंड

जून 2021 – की लंबी छुट्टियां
शनिवार, 10 जुलाई - वीकेंड
रविवार, 11 जुलाई - वीकेंड
सोमवार, 12 जुलाई - रथ यात्रा (कहीं छुट्टी मिलेगी कहीं नहीं)

जुलाई 2021 

शनिवार, 17 जुलाई - वीकेंड
रविवार, 18 जुलाई - वीकेंड
सोमवार, 19 जुलाई – छुट्टी लेनी होगी।
मंगलवार, 20 जुलाई – बकरी ईद

अगस्त 2021 – लॉन्ग वीकेंड्स और बारिश का मौसम