लाइव टीवी

आपकी राशि बचा सकती है इंटीरियर के पैसे! अपनी राशि के मुताबिक घर को सजाएंं-संवारेंं

Updated Oct 27, 2020 | 13:23 IST

12 राशियों के मुताबिक आप अपने घर को सजा-संवार सकते हैं। दरअसल इन राशियों के मुताबिक आप अपने घर की सजावट को बेहतर आकार दे सकते हैं।

Loading ...
घर को आप अपनी राशि के मुताबिक सजा-संवार सकते हैं।
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि के लोगों को होटलों के मरे जैसे घर में रहना बेहद पसंद होता है
  • तुला राशि के लोगों का घर काफी व्यवस्थित और सुलझा हुआ होता है
  • सिंह राशि के लोग अपने द्वारा डिजाइन किए गए घर को पसंद करते हैं

नई दिल्ली: अक्सर आपको अपना घर सजाते हुए समझ नहीं आता कि आप उसे कैसे सजाएं। ऐसे में यह होता है कि जब आप अपना पूरा घर सजा लेते हैं और घर के इंटीरियर में भी काफी पैसे लगा देते हैं उसके बावजूद आपको कमियां नजर आती हैं। यकीन मानिए आपकी राशि आपको इस स्थिति से बचा सकती है। आइए जानते हैं कैसे। 

मेष राशि

वैसे तो मेष राशि वाले लोग बड़े ही फुर्तीले और अपने फैसले पर टिके रहने वाले होते हैं। लेकिन इनमें चीजों को व्यवस्थित रखने वाले गुणों की कमी होती है। इसलिए बेहतर जीवनशैली के लिए आपको सरल तरीके से व्यवस्थित किए जाने वाले घर की जरूरत होती है। अन्यथा आप और आपका घर दोनों अस्त- व्यस्त दिखेंगे। आपको कलात्मक चीजों से अपना घर सजाना पसंद है।

वृष राशि

वृष राशि के लोग अपने घर को सुंदर रखना पसंद करते हैं। वृष जाति के लोगों को आरामदायक और विलासितापूर्ण सजावट पसंद होती है । इन्हें खूबसूरत चीजें पसंद होती हैं और अपने लिविंग रूम को काफी आरामदायक रखते हैं। इसके साथ ही मेष राशि के लोगों को संगीत, गुलाबी रंग और अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर बहुत पसंद होते हैं। इन सबसे जुड़ी चीजों को घर में रखना वह बेहद पसंद करते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को होटलों के मरे जैसे घर में रहना बेहद पसंद होता है। उनकी यह पसंद उनके घर के सजावट में भी नजर आती है। वह घर को आरामदायक बनाने के लिए फर्नीचर से लेकर आंतरिक सजावट से लेकर हर सामान बड़ी सावधानी से चुनते हैं। दीवारों पर अक्सर उन्हें  पीला हरा और नीले रंग के आकर्षण शेड्स पसंद आते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोग सुरक्षा को लेकर काफी सजग होते हैं। यह घर में आरामदायक फर्नीचर, कुर्सी, कुशन और मैनेज्ड किचन रखना पसंद करते हैं। वह दीवारों पर सॉफ्ट कलर जैसे सफेद और लाइट कलर ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा वह घर में, गैलरी में फोटो फ्रेम लगाना भी पसंद करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अपने द्वारा डिजाइन किए गए घर को पसंद करते हैं। इन्हें सुंदर सजावट, डिजाइनर लाइटिंग और शीशे से प्यार होता है। इसके साथ ही दीवारों पर लाल, पीला और बैंगनी रंग बेहद पसंद करते हैं।


कन्या राशि

कन्या राशि के लोग घर को बहुत व्यवस्थित तरीके से रखते हैं। इन्हें घर को साफ सुथरा रखने की आदत होती है। इसलिए इनके घर में एक बड़ा सा स्टोर रूम जरूर होता है। इसके साथ ही इन्हे पुराने स्टाइल के फर्नीचर, लकड़ियों से बनी सजावट की चीजें और ग्लास बेहद पसंद होता है। दीवारों पर नीला, हरा, और क्रीम रंग अत्यधिक पसंद होता है।

तुला

तुला राशि के लोगों का घर काफी व्यवस्थित और सुलझा हुआ होता है। इनको परंपरागत शैली के लैंप, वॉश और पेंटिंग तस्वीरे रखना काफी पसंद होता है। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को दीवारों पर कलात्मक चित्र और हल्के रंग ज्यादा पसंद होते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं पसंद करते हैं। यही बजह है कि वह अपने घर में ज्यादा शानदार चीजें नहीं रखते हैं। इन्हें बाथरूम में मार्बल लगाना और गीवारों पर शीशी लगाना काफी पसंद होता है और बेडरूम को ज्यादा अच्छा रखना पसंद करते हैं यही बजह है कि उनके पूरे घर की तुलना में बेडरूम काफी शानदार दिखता है।

धनु राशि

इस राशि के लोग अपने द्वारा व्यवस्थित किए गए घर को अधिक पसंद करते हैं। यह कलाकृतियों और फैन्सी चीजों को घर में रखना  पसंद करते हैं, जो विशेष रूप से अपने बेडरूम और अलमारियों में सजाना ज्यादा पसंद करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग बड़े ही जिम्मेदार होते हैं । इनको ठोस फर्नीचर और लेदर से बना सामान पसंद होता है। इसके साथ ही इन्हें अपनी उपलब्धियों को दिखाना पसंद होता है जिसके लिए यह घर में लकड़ी के फर्नीचर में अपने अवार्डस और मैडल रखना पसंद करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र और आधुनिक विचारों के होते हैं। यह अपने घर को आधुनिक और मॉडर्न से सजाते हैं । यह अपने बैडरूम, गेस्ट रूम और किचन हर जगह गैजेट्स रखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही मेटल के बने फर्नीचर भी पसंद होते हैं

मीन राशि

मीन राशि के लोग बेहद कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दीवारो पर नीला रंग और लाइट कलर बेहद पसंद होता है। वह अपने बेडरूम को काफी आरामदायक रखना पसंद करते हैं और अपने सोफे पर अधिक कुशन का इस्तेमाल करते हैं। अपने दीवारों पर अधिकतर नीले रंग का कलर रखना पसंद करते हैं।