लाइव टीवी

Reasons Why You Never Have Girlfriend: क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है? हो सकते हैं इसके पीछे ये 11 कारण

Updated Jun 17, 2020 | 19:37 IST

Reasons For Staying Single : यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसकी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही, तो यकीन मानिए कि इसके पीछे 11 कारणों में से कोई न कोई एक कारण रहा होगा...

Loading ...
Reasons For Staying Single, सिंगल रहने के कारण
मुख्य बातें
  • खुद से ज्यादा दूसरों के अंदर परफेक्शन खोजना
  • ज्यादा एक्साइटमेंट या इंट्रोवर्ट नेचर का होना
  • आपका डॉमिनेटिंग नेचर या डिमांडिंग होना

अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है या बनती है तो लंबे समय तक आपका रिलेशनशिप नहीं चलता तो इसके पीछे के कारण आपने जरूर तलाशे होंगे? हो सकता है, आपने अपने दोस्तों की मदद ली होगी या आप डेट पर भी गए होंगे, लेकिन गर्लफ्रेंड बनते-बनते रह जाती होगी। इन सब से निराशा महसूस करने से अच्छा है कि आप इसके पीछे के कारण को जाने। खुद को या दूसरों को कोसने से बेहतर है कि आप कारणों को जान कर उस समस्या को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको सर्च इंजन पर जाने की जरूरत नहीं। यहां आपको ऐसे 11 कारण बता रहे हैं, जिसकी वजह से लड़कियां लड़कों की दोस्त बनने कतराती हैं।

Girlfriend na hone ka karan : पहचानें और दूर करें समस्या

1. संभव हो कि आपकी लाइफ में अब तक ऐसी लड़की की एंट्री ही न हुई हो जो आपके लिए सही हो। आप अब तक अपने मुताबिक लड़की से मिले ही न हों। हो सकता है आप ऐसी लड़की को डेट करना चाहते हों जो शांत और सौम्य स्वभाव की हो और वो अब तक आपको न मिली हो। यह भी संभव है कि आप खुद अब तक तय न कर पाएं हों कि आपको कैसी लड़की की तलाश है।

2. आप विभिन्न असुरक्षाओं से घिरे हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल आप ही हैं जो ऐसा महसूस करते होंगे और भी लोग ऐसी असुरक्षा को महसूस करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी असुरक्षा को खुद पर हावी होने लगें। आपके सिर पर बाल नहीं या आपकी लंबाई कम है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप किसी काम के नहीं। इन नकारात्मक पहलुओं पर चिंता करने के बजाय, आप अपनी खूबियों को महत्व दें। उदाहरण के लिए आप अधिक बुद्धिमान, मेहनती, विनम्र और दयालु हो सकते हैं। तो आपको इन खूबियों पर भी फोकस करना चाहिए।

3. आप लड़कियों को उनकी शारीरिक बनावट के आधार पर जज करते होंगे, लेकिन ये सही नहीं है। आपको कभी भी किसी को शारीरिक बनावट के आधार पर महत्व नहीं देना चाहिए। शारीरिक बनावट के आधार पर धारणा बनना गलत है। यदि आप पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं और उसकी शारीरिक बनावट से ज्यादा उसके नेचर पर गौर करें। उसकी सोच और व्यवहार को महत्व दें। हो सकता है आप बहुत स्मार्ट होते हुए भी एक समान्य सी लड़की को भी एंप्रेस अपने व्यवहार या एक्टिविटी से न कर पाएं।

4. आप बहुत अडवांस हैं और जब डेटिंग पर जाते हैं तो मन में जो छवि अपने अपनी पार्टनर की बनाई होती है वह उस पर खरा नहीं उतरता। ऐसे में आपको हर बार निराशा ही हाथ लेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप ख्याली पुलाव पकाकर जा रहे होते हैं। अपने मन-मस्तिष्क से आपको ये धारणा हटानी होगी। जिस लड़की से आप मिलते हैं उसमें बहुत सारी अच्छी विशेषताएं होंगी और ये सोच आपके निराशा का कारण बनती है। आवश्यक है कि आप अपनी अवास्तविक अपेक्षाओं से बाहर निकलें और जिससे मिलें बिना किसी अवधारणा के मिलें।

5. आप अक्सर लोगों का मजाक बनाते हैं या बहुत ज्यादा धमकाने का रवैया रखते हैं तो तय है कि आपके पास आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होगी। किसी की मजबूरी या शारीरिक कमियों का मजाक बनाना आपके व्यक्तित्व को हल्का बनाता है। इस आदत को छोड़ना होगा। एक विनम्र व्यक्ति बनने की कोशिश करें क्योंकि लड़कियों को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो विनम्र, दयालु और सभ्य हों।

6.  यह सही है कि आपको एक नेक इंसान बनना चाहिए और इसके लिए आपको प्रयास करना चाहिए। कोई भी जन्म से परफेक्ट नहीं होता है, बल्कि परफेक्ट बनने के लिए प्रयास करता है और इस प्रयास के लिए आप अपनी गलतियों से सीख लें। एक सिद्ध पुरुष बनने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने के बजाय, आप कोशिश कर सकते हैं कि आप गलतियों को न दोहराएं और अपने कमजोर क्षेत्रों पर काम करें। न तो खुद के परफेक्ट दिखाएं और न ही किसी से परफेक्ट होने की उम्मीद करें।

7. यदि आप एक अंतर्मुखी हैं तो यह संभव है कि आपको गर्लफ्रेंड पाने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़े। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और लोगों से मिलें। यदि किसी लड़की के लिए आपकी भावनाएं बढ़ने लगी हैं और आपको लगता है कि वह भी आपके साथ खुश रहती है, तो आपको अपनी भावनाओं के बारे में मुखर हो कर उसे बताना चाहिए। उसे बताएं कि आप उसके बारे में कैसा महसूस करते हैं और उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं। एक मिलनसार व्यक्ति बनने की कोशिश करें।

8. आप अपने काम में बहुत अधिक व्यस्त रहते हैं और अपने काम के लिए पागल हों तो आपकी कोई गर्लफ्रेंड कैसे बन सकती है। आपको यह समझना होगा कि काम और करियर के साथ आपको अपनी फ्रेंड के लिए भी समय निकालना होगा।

9. आप बहुत बार शिकायत करने वालों में से हैं। आपको कमियां ज्यादा नजर आती हैं तो तय है कि आपके पास कोई नहीं फटकने वाला। निश्चित रूप से आपको अपने नेचर में बदलाव की जरूरत है। आपके जीवन में कई समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके जीवन को दुखी और नीरस बना सकती हैं, लेकिन आपको अपनी फ्रेंड के सामने अपने दुख का पिटारा खोल कर नहीं बैठना चाहिए या कमियों कि लिस्ट नहीं बनानी चाहिए। कोई भी हमेशा आपकी ये बातें नहीं पसंद करेगा। आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

10. यदि आप आलसी और फिटनेस को लेकर सख्त नहीं तो आपको गर्लफ्रेंड मिलना मुश्किल है। स्वस्थ और फिट शरीर के साथ अगर आपको लड़की चाहिए तो आपको भी खुद वैसा होना होगा। लड़कियों को भी ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो फिट और स्वस्थ हों। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपको अभिनेता या मॉडल की तरह दिखने की जरूरत है, लेकिन फिट और स्वस्थ रहना आपको कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। नियमित रूप से वर्कआउट करना और एक स्वस्थ आहार लेना आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।

11. यदि आप किसी से मिलने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं या आप किसी भी लड़कियों से मिलने के लिए राजी हो जाते हैं तो तय है कि आप अपने लिए ही नहीं लड़की के लिए भी खतरा हों। किसी लड़की को आपनी जगह पर आने के लिए कहना या बाहर जाने के बारे में संकेत देना, सही तरीका नहीं है। कोई भी लड़की उस लड़के को डेट नहीं करना चाहेगी जो कुछ मीटिंग्स में ही कहीं चलने को बोले या बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट से भरा हो।

तो ये संभावित 11 कारण आपकी गर्लफ्रेंड न बनने के हैं। संभव है कि आप में भी इनमें से कोई न कोई संकेत मैच करता होगा और इस कारण आप अभी भी सिंगल हैं।