लाइव टीवी

वजन कम करने में मददगार हो सकता है कढ़ी पत्ते का जूस, हैं और भी कई फायदे

Updated Jun 18, 2020 | 13:32 IST

Drink kadi patta juice to lose weight: कढ़ी पत्ते का नियमित रूप से जूस पीने के कई फायदे हैं। वजन कम करने के साथ-साथ इसका सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं।

Loading ...
Kadi patta
मुख्य बातें
  • कढ़ी पत्ते में होते हैं कई आयुर्वेदिक गुण, रोजाना इस्तेमाल के हैं कई फायदे
  • कढ़ी पत्ते के जूस का सेवन होता है वजन कम करने में मददगार
  • इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करके पाचन में करता है सुधार

नई दिल्ली: खाने-पीने के शौकीन लोगों को कढ़ी पत्ते का तड़का बहुत पसंद होता है। सांभर, दाल और पोहे में आम तौर पर कढ़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है। कढ़ी पत्ते का तड़का खाने में मजेदार फ्लेवर ले आता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कढ़ी पत्ते का जूस वजन कम करने और शरीर से विषैले और हानिकारक तत्वों को निकालने में मददगार होता है।

कढ़ी पत्ते के अनगिनत फायदे हैं। हर सुबह इसके जूस का इस्तेमाल वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई और फायदे हैं। इसका जूस बनाने के लिए 5 से दस कढ़ी पत्तों को एक ग्लास पानी के साथ मिक्सर में चलाने पर आपको हरे रंग का जूस मिलेगा। इस जूस की प्रवृति क्षारीय होती है। सुबह सुबह इस जूस को पीने से आपके शरीर तो क्लोरोफिल के अलावा कई अन्य विटामिन मिलते हैं जो कि शरीर के संचालन के लिए बेहद अहम होते हैं। यदि गम लंबे समय तक नियमित रूप से इस जूस का सेवन करते हैं तो आपके पेट का फैट भी कम कर सकता है। 

कढ़ी पत्ता में पाए जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स
जूस का सेवन करने से शरीर को आसानी से पोषक तत्व मिल जाते हैं। यदि ग्रीन जूस की बात करें तो वो स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले लोगों का पसंदीदा होता है। ग्रीन जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से  शरीर का पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म को करता है तेज 
ग्रीन जूस आपके शरीर के अंदर स्पंज की तरह काम करता है जो शरीर के अंदर विषैले तत्वों को अवशोषित कर लेता है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है। आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा आप उतना ज्यादा वजन कम कर पाएंगे। 

कढ़ी पत्ते के सेवन से पाचन में सुधार होता है इससे नियमित और संतुलित तरीके से वजन कम होता है। ये दिल के लिए भी अच्छा होता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। कढ़ी पत्ते के जूस को और पोषक बनाने के लिए आप उसमें पालक, अजवाइन, धनिया या पुदीना को मिला सकते हैं। इन सबको आपस में मिलाकर ताजा जूस निकालकर पीना सबसे लाभदायक होता है।