लाइव टीवी

Egg Boiling Trick: अंडे उबालते वक्त टूट या फट जाते हैं तो अपनाएं ये आसान ट्रिक, कभी नहीं खराब होंगे अंडे

Updated Sep 05, 2022 | 11:38 IST

Right Way To Boil Eggs: कुछ लोग नाश्ते में अंडे को शामिल करते हैं। अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग अंडे खाने के शौकीन तो होते हैं, लेकिन अंडे को सही तरीके से उबालना नहीं जानते हैं। इसके चलते कई बार अंडे उबलते हुए ही खराब हो जाते हैं। ऐसे में अंडे को सही तरीके से उबालने का ट्रिक जरूर मालूम होना चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Tips for egg boiling
मुख्य बातें
  • अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है
  • बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन बेहद जरूरी होता है
  • कुछ लोग ब्रेकफास्ट में सुबह अंडा खाना पसंद करते हैं

How To Boil Eggs: अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। हेल्थ विशेषज्ञ फिट व अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग ब्रेकफास्ट में सुबह अंडा खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग अंडा खाने के तो शौकिन होते है, लेकिन अंडे को उबालने का सही तरीका नहीं जानते हैं। इससे कई बार अंडा फट जाता है, या ठीक से नहीं उबल पाता है और फिर खाने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आपको अंडा खाना पसंद हैं तो इसे उबालने का सही तरीका मालूम होना चाहिए, तो आइए जानते हैं अंडे को सही तरीके से कैसे उबाला जाएं ताकि अंडे टूटे या फटे नहीं।

Also Read- Spring Onions Tips: घर की छत पर गमले में आसानी से उगाएं हरी प्याज, जानिए इसकी पूरी विधि

बड़े बर्तन में उबाले अंडा
अगर आप बर्तन में अंडा उबालने जा रहे हैं तो इसके लिए बड़े बर्तन का चयन करें। बड़े बर्तन में अंडा इसलिए उबालना चाहिए ताकि अंडे आपस में टकराए न और आसानी से उबल जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि उबालते वक्त बर्तन में पानी उतना ही डालें जितना अंडा डूब जाएं। ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है।

मध्यम आंच में पकाएं अंडे
अंडे को हमेशा मीडियम आंच में ही उबाले। आंच हमेशा मध्यम होनी चाहिए। न ज्यादा न कम। इसके अलावा पानी में अंडे डालते वक्त अंडे को धीरे-धीरे रखिए ताकि अंडे चटक न जाएं।

Also Read- Parenting Tips: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें, बच्चा बनेगा ताकतवर

उबालते वक्त पानी में डाल दें नमक
इसके अलावा अगर आपने अंडे फ्रिज में रखा है तो उबालने से पहले उसे 10 से 15 मिनट बाहर निकाल दें। ताकि वह नार्मल टेंपरेचर में आ सके। इसके बाद ही इसे पानी में उबालने के लिए रखें। उबालते वक्त पानी में चुटकी भर नमक डाल दें। इससे अंडे के छिलके उतारने में आसानी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।