लाइव टीवी

Father's Day 2022 Date: इस साल कब मनाया जाएगा फादर्स डे? जानें तारीख और इतिहास

Updated Jun 18, 2022 | 14:46 IST

Father's Day 2022 Date in India: फादर्स डे हर इंसान के लिए खास होता है क्योंकि यह दिन उनके पिता को समर्पित है। जानें इस साल कब सेलिब्रेट किया जाएगा फादर्स डे और क्या है इस दिन का इतिहास।

Loading ...
Father's Day 2022
मुख्य बातें
  • फादर्स डे एक ऐसा दिन है जो पिता को समर्पित है।
  • यह दिन हर वर्ष जून महीने के तीसरे हफ्ते के रविवार को मनाया जाता है।
  • जानें क्यों मनाया जाता है फादर्स डे और क्या है इसका इतिहास।

Father's Day 2022 Date in India: जून महीने का तीसरा रविवार दुनिया के हर पिता को समर्पित है। हर वर्ष भारत समेत कई देशों में इस दिन को फादर्स डे यानी पितृ दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चे अपने पिता के लिए इस दिन को खास मनाने की कोशिश करते हैं। यह दिन पिता के प्रति अपने सम्मान को प्रकट करने का है। हमारी जिंदगी में हमारे पिता एक पेड़ की छांव की तरह होते हैं। जब भी बच्चों पर परेशानियां आती हैं तब पिता उनकी परेशानियां दूर कर उन्हें राहत पहुंचाते हैं।

पिता ना केवल एक पिता होता है बल्कि अपने बच्चे के लिए वो उनका रोल मॉडल, दोस्त, गाइड और हिरो भी होता है। जैसे मां जीवन देती हैं वैसे ही हमारे पिता उस जीवन की अर्थ सिखाते हैं। वह बच्चों को परेशानियों से बचाते भी हैं और उनसे लड़ना भी सिखाते हैं। पिता का महत्व महज कुछ शब्दों में बयान करना असंभव है लेकिन हम उनके प्रति अपना प्रेम, सम्मान और इज्जत जरूर प्रकट कर सकते हैं।

Father's Day 2021 date in india, फादर्स डे 2021 क‍िस तारीख को है 

फादर्स डे हर साल जून माह के तीसरे सप्ताह को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 19 जून को मनाया जाएगा।

Father's Day History and Importance: क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?

फादर्स डे सबसे पहले 19 जून 1990 में अमेरिका में मनाया गया था। जिसकी शुरुआत सोनोरा स्मार्ट डॉड की थी। आपको बता दें सोनोरा स्मार्ट डॉड की मां नहीं थी। उनके पिता ने उन्हें ना केवल पिता का बल्कि मां का प्यार भी दिया और उन्हें कभी कोई कमी नहीं होने दी।सोनोरा स्मार्ट डॉड अपने पिता के प्यार, त्याग और समर्पण को देखकर अक्सर सोचा करते थे कि साल में एक दिन पिता के नाम का भी होना चाहिए। जिस दिन को उनके लिए सेलिब्रेट किया जा सके।

इस विचार के साथ सोनोरा स्मार्ट डॉड ने 19 जून 1990 को पहली बार फादर्स डे मनाया। इसके बाद साल 1966 में अमेरिका के तथाकथित राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा भी की थी। इसके बाद 1972 में अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा। इस दिन अमेरिका में आधिकारिक छुट्टी दी जाती है। इसके बाद से इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा। भारत में, तो इस दिन को बहुत खास माना जाता है। 

Father's Day Gift: पिता को दें सकते हैं खास तोहफा

फादर्स डे के मौके पर अगर आप भी अपने पिता के लिए यह दिन खास मनाना चाहते हैं तो गिफ्त के तौर पर उन्हें कार्ड, कोई पसंदीदा तोहफा या फूल दे सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए उनका पसंदीदा खाना, केक या कोई मिठाई बना सकते हैं। इस दिन जितना हो सके अपने पिता के साथ समय बिताएं।