लाइव टीवी

Grey Hair Colour: हटकर दिखना चाहती हैं तो ट्राई कर सकते हैं ये स्टाइल, अपने बालों को दे ग्रे कलर से नया लुक

Updated May 14, 2020 | 13:44 IST

Hair Style Tips: फैशन की जब बात आती है तो सबसे पहले हमारा ध्यान बालों की तरफ जाता है। वैसे तो इन दिनों लोग अपने बालों पर अलग-अलग कलर ट्राई कर रहे हैं, लेकिन इनदिनों ग्रे कलर काफी ट्रेंड में है।

Loading ...
Grey hair the new fashion trend
मुख्य बातें
  • ग्रे कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
  • इन हेयर स्टाइल पर फबेगा ग्रे हेयर कलर
  • लॉकडाउन में नए लुक के लिए आप ट्राई कर सकती हैं।

देश में लागू लॉकडाउन की वजह से आम जिंदगी काफी स्लो हो गई है। इस मुश्किल स्थिति में खुद को व्यस्त रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं। वहीं लॉकडाउन में अगर खुद को एक नया लुक देना चाहती हैं तो अपने बालों को ग्रे कलर से डाई कर सकती हैं। इन दिनों लड़कियां बालों को कलर करवाना पसंद कर रही हैं। ऐसे में ग्रे कलर काफी ट्रेंड में है और खास बात है कि इस कलर को हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। 

आमतौर पर ग्रे हेयर कलर का फैशन काफी पुराना है, लेकिन लोग आज भी इसे खूब पसंद करते हैं। कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं, जो ग्रे कलर बालों में नजर आए। बता दें कि फैशन के नजरिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है, इसके बावजूद यह ट्रेंड में हैं। अगर आप इनको ड्रेस से मिक्स मैच करवा लें तो यह काफी जबरदस्त दिखेगा। इसे इन दिनों खूब पसंद भी किया जा रहा है। वहीं अगर आप चाहे तो ग्रे हेयर कलर के साथ इन हेयर स्टाइल को भी फॉलो कर सकती हैं।

इन हेयर स्टाइल पर फबेगा ग्रे हेयर कलर
शॉर्ट हेयर- शॉर्ट हेयर हमेशा से चलन में है, खास बात है कि इस स्टाइल को लेकर दीवानगी आज भी बरकरार है। शॉर्ट हेयर में आप कोई भी कट करवा सकती हैं, वहीं इसके साथ ग्रे कलर करवाना काफी खूबसूरत दिखेगा। यह आपको एक नया लुक देगा, जिसे आप खूब पसंद करेंगी।

लंबे बालों के साथ- लंबे बाल होने पर लड़कियां एक्सपेरिमेंट करने से डरती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर ग्रे कलर उनपर सूट नहीं किया तो सारे बाल खराब हो जाएंगे। अगर आपके मन भी इस तरह का ख्याल आ रहा है तो बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि ग्रे कलर आप लंबे बालों में भी करवा सकती हैं। अंडरकट स्टाइल, भारी लेयरिंग पर ग्रे कलर बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा। चाहे तो कोशिश कर के देख सकती हैं।

चोटियों के साथ भी कर सकते हैं एक्सपेरिमेंट- अगर आप रोजाना चोटी बनाकर बोर हो चुकी हैं, तो इसे आप ग्रे कलर के साथ एक नया लुक दे सकती हैं। यह काफी फंकी नजर आएगा और इसके साथ चोटी अलग-अलग तरीके से भी बना सकती हैं। अगर आप चाहे को अपने आधे बालों को ऊपर कर के बन बना सकती हैं या फिर चाहे तो फिश चोटी बना सकती हैं। रोजाना बनाने वाली चोटी से यह बेहतर दिखेगा। 

कर्ली हेयर पर भी कर सकते हैं ट्राई- अगर आपके बाल कर्ल हैं, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। लेकिन कुछ लड़कियां इससे बोर हो जाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्रे कलर कर सकती हैं। यह बालों को एक नया लुक देगा और वेवी भी आएंगे। कर्ली लंबे बाल या फिर छोटे बाल हर तरीके से आप ग्रे कलर करवा सकती हैं। यह लुक आपको सरप्राइज भी कर देगा और पसंद भी आएगा।