लाइव टीवी

Hrithik Roshan Grooming Tips: अगर आप भी दिखना चाहते हैं ऋतिक रोशन की तरह हैंडसम, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Updated Jan 10, 2021 | 19:28 IST

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्टर हैं। वो हर लुक में बहुत बेहतरीन लगते हैं लेकिन इन लुक्स को बनाए रखने के लिए वो सेहत और अपनी स्किन की काफी देखभाल करते हैं...

Loading ...
ऋतिक रोशन।
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं।
  • ऋतिक रोशन के फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस के भी दीवाने हैं।
  • एक्टर अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर हैं। चाहें हीरो का रोल हो, दुश्मन का रोल हो या किसी प्रेमी का, वो हर रोल को बखूबी निभाते हैं। 46 की उम्र होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी बॉडी और लुक्स को काफी अच्छे से संवारा है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसी बॉडी और लुक्स रखने के लिए वो काफी चीजों का ध्यान रखते हैं। तो आप भी जानें हैंडसम दिखने के लिए उनकी कुछ खास टिप्स और करें फॉलो...

स्टबल
ऋतिक रोशन अपने इस स्टबल लुक को रखने के लिए काफी प्रयास करते हैं। हालांकि ये हल्डी दाड़ी वाला लुक रखना बेहद आसान है लेकिन इसको होल्ड करने के लिए बहुत सब्र की जरूरत है। आप भीकूल लुक के लिए ऐसा हल्की बियर्ड वाला लुक अपना सकते हैं।

हेयर 
बाल हर लुक में अहम भूमिका निभाता है क्योंकि लोगों की चेहरे के बाद बालों पर ही नजर जाती है। अगर सिर पर बाल ज्यादा हैं तो आप कोई भी हेयरस्टाइल आसानी से ले सकते हैं। 

स्किनकेयर
ऋतिक रोशन अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए दिन में 2 बार चेहरे को धोकर उसे मॉइस्चराइज करते हैं इससे उनकी त्वचा पूरे दिन चमकती रहती है। 


स्क्रब 
ऋतिक अपने चेहरे को हफ्ते में 2 बार स्क्रब करते हैं इससे उनकी त्वचा ग्लो करती रहती है साथ ही स्क्रब से मुंहासे निकलना भी बंद हो जाते हैं। 

परफ्यूम
ऋतिक रोशन अपने साथ हर वक्त एक परफ्यूम रखते हैं इससे वो हमेशा अच्छा महकते हैं साथ ही फ्रेश भी रहते हैं।