लाइव टीवी

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images: गुप्त नवरात्रि की मंगलकामनाएं देने के लिए भेजें यह भक्तिमय संदेश, देखें कोट्स और तस्वीरें

Updated Feb 02, 2022 | 00:17 IST

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि आज यानी 02 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो रही है। इस दिन दस महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। आप गुप्त नवरात्रि पर यह संदेश भेज कर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Loading ...
Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • आश्विन और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
  • तंत्र मंत्र और साधना की दृष्टि से गुप्त नवात्रि का पर्व है बेहद खास।
  • इस बार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में बन रहे हैं पांच रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग।

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आश्विन और माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। माघ मास की नवरात्रि साल की पहली नवरात्रि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और कष्टों का निवारण होता है। तंत्र-मंत्र और साधना की दृष्टि से गुप्त नवरात्रि बेहद खास है। इस नौ दिवसीय पर्व में तंत्र मंत्र और वैदिक साधना का विशेष महत्व है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में पांच रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, पूजा पाठ व शुभ कार्यों के लिए इसका विशेष महत्व है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि की कुछ खास शुभकामनाएं लेकर आए हैं, जिसे आप अपनों को भेज उनके अच्छे स्वास्थ्य व जीवन में सुख समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

Also Read: Gupt Navratri 2022 Date, Puja Timings: 2022 में कब शुरू होगी दस महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि, जानें डेट व शुभ मुहूर्त

Gupt Navratri Wishes, whatsapp status In Hindi / गुप्त नवरात्रि विशेज

नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
नवरात्रि के इस अवसर पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले
गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।
हैप्पी गुप्त नवरात्रि 2022

Also Read: Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी पर करें ये 7 उपाय, सभी समस्याओं का होगा नाश व बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

कुमकुम भरे कदमों से मां आएं आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं।

जगत पालनहार हैं मां
मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां
शुभ गुप्त नवरात्रि 2022

सजा दो घर को गुलशन सा
आज मेरी मां आई हैं
गुप्त नवरात्रि 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

तेरे दरबार में मां खुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रातोंरात को हंसी मिलती है।
गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
गुप्त नवरात्रि 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।