लाइव टीवी

Happy Hartalika Teej 2022 Hindi Wishes Images, Quotes: 'मदहोश कर देती है हरतालिका तीज की बहार' यह कोट्स भेजकर अपनों को दें हरतालिका तीज की मुबारकबाद

Updated Aug 30, 2022 | 06:16 IST

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Hartalika Teej Shubhkamnaye images wishes in hindi: हरितालिका तीज व्रत आज, 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Images, हैप्पी हरतालिका तीज, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
मुख्य बातें
  • इस बार हरतालिका जीत पर काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है
  • हरितालिका तीज का व्रत आज रखा जा रहा है।
  • हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages:  हर साल भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए पूजा-पाठ करती हैं। कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था। इस साल आज, 30 अगस्त को हरतालिका तीज है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो इस हरतालिका तीज पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मजेदार मैसेज, शायरी, कोट्स, वॉलपेपर के जरिए हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

मदहोश कर देती है हरतालिका तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर जब झूलूं मैं सखियों के साथ

सावन के बाद भादो की तीज है सबसे बड़ी तीज
शिव से मांग लो अपने लिए सुहाग की ख़ुशी
Happy Hartalika Teej 2022

हरतालिका तीज का त्यौहार है
गुझियों की बहार है, पेड़ों पर पड़े हैं झूले
दिलों में सबके प्यार है
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

चंदन की ख़ुशबू बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक़ हो तीज का त्यौहार.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

आपके व्रत का तप रंग लाए
मां पार्वती आप पर आशीर्वाद बरसाएं
आपके घर पर ख़ुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

तीज है उमंग का त्यौहार
फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आपको हो मुबारक़
प्यारा ये हरतालिका तीज का त्यौहार

पिया प्रेम का त्यौहार आया
आओ सखी मंगलगीत गाएं
पिया का संग बना रहें हरदम
आओ सखी तीज मनाएं

मेरा मन झूम-झूम नाचे गाये तीज के हरियाले गीत
आज पिया संग झूलेंगे संग में मनाएंगे हरतालिका तीज.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

आज आया तीज का त्यौहार
सखी सहेली हो जाओ तैयार
हाथों में रचा के पिया के नाम की मेहंदी
कर लो सोलह श्रृंगार.
Happy Hartalika Teej 2022

मां पार्वती आपको सुख, शांति और समृद्धि दें
ख़ुशियां अपार, सेहत और धन का वरदान दें
आप पर हो शिव जी की विशेष कृपा
जीवन से दूर हो दुख और दरिद्रता
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

तीज का त्यौहार आपकी जीवन में ख़ुशियां लेकर आए
जीवनसाथी संग, बच्चों के लिए भी सेहत का वरदान लाए
आपको और आपके पूरे परिवार को
हरतालिका तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

अखंड सौभाग्य का व्रत है हरतालिका तीज
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें
हर लें सारे दुख और क्लेश
हरतालिका तीज की बहुत-बहुत बधाई!

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन लाया है तीज का त्यौहार
बुला रही है आपको खुशियों की बहार
हरितालिका तीज की शुभकामनायें

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं