लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022 Churma Bhog: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं चूरमे का भोग, मिनटों में बनकर होता है तैयार

Updated Aug 29, 2022 | 19:41 IST

Ganesh Chaturthi 2022 Churma Bhog: गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से लोग बप्पा का स्वागत करते हैं। इस दिन गणपति बप्पा को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। उनमें से एक है । गणेश चतुर्थी के दिन चूरमा का भोग लगाकर बप्पा को प्रसन्न किया जा सकता है।

Loading ...
चतुर्थी तिथि के दिन बप्पा को लगाएं चूरमे का भोग
मुख्य बातें
  • गणेश चतुर्थी का उत्सव हिंदू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त को मनाया जाएगा
  • भक्त बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं
  • चूरमा का प्रसाद अर्पण करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर वरदान देते हैं

Ganesh Chaturthi 2022 Churma Bhog: गणेश जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त भगवान श्री गणेश की मूर्ति घर में स्थापित करते हैं और 10 दिन तक पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं। दसवें दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव हिंदू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

भक्त बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। लड्डू, शीरा, खीर इस मौके पर सबसे ज्यादा बनाए जाते हैं। इसके अलावा गणपति बप्पा का पूजन करते समय चूरमा का प्रसाद अर्पण करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर वरदान देते हैं। चूरमा को आसान विधि से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं चूरमा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022 Rangoli: गणेश चतुर्थी के दिन बनाएं आटे व हल्दी से शुभ रंगोली, बढ़ाएंगे आपके घर की शोभा

चूरमा बनाने के लिए साम्रगी (Ganesh Chaturthi 2022 Churma Bhog)

चूरमा बनाने के लिए गेहूं का आटा, देशी घी, स्वाद अनुसार गुड़, बारीक कटी बादाम (मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स ले सकते है), सूजी (अगर डालना चाहते हैं तो), इलायची के दाने व आवश्यकता अनुसार पानी।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022 Rangoli: घर पर ही आसान तरीकों से बनाएं रंग, गणेश जी के स्वागत के लिए तैयार करें सुंदर रंगोली

जानिए बनाने की विधि

चूरमा बनाने के लिए एक भगोने में गेंहू का आटा, सूजी, घी डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। अब इस आटे मे थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथ लें। अब इसे ढककर 20 मिनट के लिए अलग रखें। अब इस आटे को 10 हिस्सों में बांट लें। इनके गोले बनाएं और चिकना करें। अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर घी गरम करें। अब इसमें कुछ गोले डालें और गोलों को घी में धीरे-धीरे हिलाते रहें। चूरमा के गोलों को बहुत धीमी आंच पर तलना होता है। जिससे यह अंदर से अच्छे तरह से सिक जाएं। जब गोले सुनहरे-लाल हो जाए, तो इन्हें बाहर निकाल लें। इसी तरह से बाकी बचे और गोलों को भी तल लें।

अब बादाम पिस्ता व काजू को बारिक पीस लें। इसके साथ ही इलायची का बाहरी छिलका निकालें और कूट लें। तले हुए आटे के गोलों को मिक्सी में पीस लें। आप इन्हें हाथ से भी मसल कर चूरा कर सकते हैं। अब एक कटोरे में तले आटे का चूरा, शक्कर, इलायची, कटे पिस्ता, और कटे बादाम लें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। आपका चूरमा तैयार हो जाएगा। इसे गणपति बप्पा को भोग लगाने के बाद सबको सर्व करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)