लाइव टीवी

Happy Makar Sankranti 2022 Hindi Wishes Images, Messages: मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, तस्वीरों से दें मुबारकबाद

Updated Jan 14, 2022 | 05:57 IST

Happy Makar Sankranti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: मकर संक्रांति के मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए शुभकामनाएं, बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Loading ...
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
मुख्य बातें
  • मकर राशि में जब सूर्य ग्रह प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है
  • इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा
  • इस साल 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है

 Happy Makar Sankranti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages :  मकर राशि में जब सूर्य ग्रह प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। साल 2022 में यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान करने और दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, मकर संक्रान्ति के दिन देवता धरती पर अवतरित होते हैं और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। 

इस साल 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। तकरीबन 29 साल बाद यह संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहणी नक्षत्र में हो रही है। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेज सकते हैं। 

पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना!

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं!

तन में मस्ती मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ायें पतंग
और भर दे आकाश में अपने रंग।
Happy Makar Sankranti 2022

पग-पग सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो काँटों का सामना,
ज़िन्दगी आपकी ख़ुशी से भरी,
ये ही हैं हमारी मनोकामना।
Happy Makar Sankranti 2022

इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,
इसी कामना वाली मकर संक्राति !

सिर्फ आज के दिन ही सब की पत्नियाँ
तिल के लड्डू बनाती है,
वरना बाकी दिन तो तिल
का ताड़ ही बनाती है।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

बिन बादल बरसात नहीं होती,
सूरज के उगे बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!
हम जानते है हमारे बिना विश के आपके
किसी त्यौहार की शुरुआत नहीं होती,
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना

मकर संक्रांति शायरी
है प्यारा यह पर्व हमारा,
नया दिन और नया उजियारा,
मिट जाएँ सब क्लेश दिलों के
मकर संक्रांति पर सन्देश हमारा।
Happy Makar Sankranti 2022

तिल हम है और गुड़ हो आप,
मिठाई हम है और मिठास हो आप,
इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी मकर संक्रांति 2022

मकर संक्रांति शायरी हिंदी
त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,
त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,
तो मिला के गुड़ में तिल,
पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022

दीपक में अगर नूर ना होता,
तन्हाँ दिल मजबूर ना होता,
हम भी मकर संक्रांति के दिन लड्डू
लेकर आपके घर आते
अगर आपका घर हमारे घर से दूर ना होता।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022

 
उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को
नई ऊष्मा प्रदान करें,
आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,
आप और आपके परिजन स्वास्थ्य रहे,
दीर्घायु हो यही हमारी शुभ कामना है।
मकर संक्रांति 2022 की शुभकामनाएं।

मीठे गुड़ में मिल गये तिल,
उडी पतंग और खिल गये दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति।

जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।

जीवन में आये सुख, समृद्धि और शांति,
ढेर सारी खुशियाँ लाये वर्ष 2022 की मकर संक्रांति।

तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

जब सूरज मकर राशि में आता है,
तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022