लाइव टीवी

Happy Nag Panchami 2022 Hindi Wishes, Images: इन फोटोज, मैसेज और शायरियों के जरिए कहें- 'नाग पंचमी की शुभकामनाएं'

Updated Aug 02, 2022 | 09:12 IST

Happy Nag Panchami 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status: साल 2022 में नाग पंचमी 02 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है।

Loading ...
Happy Nag Panchami 2022 Hindi Wishes, Images,नाग पंचमी की शुभकामनाएं
मुख्य बातें
  • इस साल नागपंचमी 2 अगस्त को मनाया जाएगा।
  • इस मौके पर लोग नागों की पूजा करते हैं और इनका दूध से अभिषेक किया जाता है।
  • इस दिन शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है।

Happy Nag Panchami 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: नागपंचमी के मौके पर लोग नागों की पूजा करते हैं और इनका दूध से अभिषेक किया जाता है। वहीं, कई लोगों नागों को दूध भी पिलाते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस साल नागपंचमी 2 अगस्त को  मनाया जाएगा। इस ऐसा कहा जाता है कि नागपंचमी पर जो लोग नाग देवता की पूजा करते हैं और शिव जी का रुद्राभिषेक करते हैं उनके जीवन से हर कष्ट दूर हो जाता है। कई लोग तो नागपंचमी पर काफी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और एक-दूसरे को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं। इस नागपंचमी हम भी आपके लिए लेकर आए हैं एक से एक मजेदार मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर, श्लोक, जिन्हें भेजकर लोगों को नागपंचमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

हर-हर हो महादेव शिव का,
हर पल नाम तुम्हारा जपे,
नाग-पंचमी का आया त्योहार,
शिव को करते हम नमन बारंबार,
शिव बाबा करें बेड़ा पार।
हैप्पी नाग पंचमी 2022

 देवादिपति महादेव का हैं आभूषण,
श्री विष्णु भगवान का है शेष नाग सिंहासन,
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई,
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन
नागपंचमी की शुभकामनाएं।

 भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार,
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाये आपके जीवन में बहार
मुबारक हो आपको नागपंचमी का त्योहार।
हैप्पी नागपंचमी 2022

 इस नाग पंचमी पर,
ईश्वर का शुभ आशीर्वाद,
सदैव आप पर बना रहे।
हैप्पी नागपंचमी।


सावन का आया भक्तों महीना है,
नाग-पंचमी का त्योहार है,
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम,
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है,
खुशियां आपको मिले अपार।।
नागपंचमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

 करो भक्तों नाग की पूजा दिल से,
होंगे भोले बाबा बहुत खुश आप से,
नाग देवता को पिलाओ दूध पंचमी पर आप,
शिव देंगे वरदान और दूर होंगे सारे पाप।
 नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 शिव की शक्ति के साथ,
शिव की भक्ति के साथ,
आपको इस शुभ अवसर पर जिंदगी
में खूब तरक्की मिले…
हैप्पी नागपंचमी।

 सब देवों में न्यारे देव,
सब देवों में हमारे देव
सब देवों में प्यारे देव
केवल एक नाग देव।
नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 सावन का महीना है,
नागपंचमी का त्योहार,
शिव भोले की कृपा है सब पर जो
जपे शिव का नाम …
नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके जीवन में आये, सुख, शांति और लक्ष्मी,
मुबारक हो आपको इस साल का नागपंचमी।

 सावन के महीने में नाग पंचमी का त्यौहार है,
भगवान शिव के गले में सापों का हार है,
जो पिलाए दूध सच्चे दिल से सापों को,
उन सबका बेड़ा पार है।
हैप्पी नागपंचमी 2022

 नाग पंचमी जब आती है,
खुशियां अपार लाती है,
सांपों को दूध पिलाते हैं,
भगवान शिव का आशीर्वाद पाते हैं।
नागपंचमी की शुभकामनाएं।

बढ़िया-बढ़िया पकवान खायें,
और सापों को दूध पिलाएं,
भगवान शिव खुश होंगे भक्तों से
हमारी तरफ से आपको
नाग पंचमी की बधाई दिल से।
नागपंचमी की शुभकानाएं।

नागों को दूध पिलाने
और भगवान शिव के पूजा की हो भावना,
बाबा भोले नाथ पूरी करते हैं
ऐसे भक्तों की मनोकामना।

नागपंचमी की शुभकामनाएं।

 भगवान शिव के गले में नागों का हार होता है,
शिव भक्तों के लिए नाग पंचमी एक विशेष त्यौहार होता है।

हैप्पी नागपंचमी 2022

 भगवान भोले नाथ की कृपा से पूरे होते है सब काम,
नागपंचमी के शुभ अवसर पर मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।

 हे भगवन शिव, मेरी भक्ति को करे स्वीकार,
अपनी शरण में लेकर मुझपर करे कृपा अपार।
नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 दूध और लावा चढ़ाकर पूजा कर लो आज,
नाग देवता की कृपा से बनते है बिगड़े काज।